अंतरराष्ट्रीयसायबर समाचार
Trending

“सिलेंडर वाला बोल रहा हूँ” नया साइबर गैंग सक्रिय, मिनटों में खाते साफ

महिला से 21,563 और ऑटो चालक से 34,576 रु. की ठगी – सिलेंडर फ्रॉड तेजी पर

सिलेंडर वाला बोल रहा हूँ… देशभर में फैल चुका है नया साइबर गैंग, DCS नंबर पूछकर मिनटों में खाते खाली।


क्राइम इंडिया टीवी डिजिटल डेस्क,मनोज कुमार सोनी


जयपुर प्रदेश में अब LPG सिलेंडर डिलीवरी के नाम पर देश में नया साइबर फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है। ठग गैस एजेंसी के कर्मचारी बनकर फोन करते हैं और कहते हैं सिलेंडर वाला बोल रहा हूँ… आपका DCS नंबर गलत है, अपडेट करवा दीजिए, नहीं तो गैस डिलीवर नहीं होगी।” लोग भरोसा करके मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं, और यहीं से खेल शुरू हो जाता है। फोन पर रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल हो जाता है और पूरा मोबाइल हैकर के कंट्रोल में चला जाता है। साइबर सेल के मुताबिक, इस गैंग ने अब तक दर्जनों लोगों को निशाना बनाया है। ये लोग खासतौर पर उन इलाकों को टारगेट कर रहे हैं जहाँ LPG डिलीवरी फोन कॉल पर कन्फर्म की जाती है। कॉल करने वाले की आवाज़ बेहद प्रोफेशनल होती है और शुरुआत में ऐसा एहसास कराते हैं जैसे सच में गैस एजेंसी से बात हो रही हो।

जांच में सामने आया नया पैटर्न ठग पहले पीड़ित का नाम, पता और LPG ID बताते हैं, जिससे सामने वाले को भ्रम हो जाता है कि कॉल असली है। उसके बाद कहा जाता है कि सिस्टम में DCS नंबर गलत दिख रहा है और इसे तुरंत अपडेट करना जरूरी है।कई मामलों में ठग यह भी कहते हैं “डिलीवरी बॉय गेट पर है, नंबर अपडेट नहीं हुआ तो वह सिलेंडर वापस ले जाएगा।”डर और जल्दबाजी में लोग लिंक खोल देते हैं।


केस–1: ऑटो चालक से 34,576 रु. की ठगी जालंधर के एक ऑटो चालक को ठगों ने इंडेन का कर्मचारी बनकर फोन किया। कहा गया कि नंबर अपडेट नहीं हुआ है, लिंक क्लिक कर दें। जैसे ही उसने क्लिक किया, मोबाइल स्क्रीन बंद होने लगी और अगले 10 मिनट में तीन अलग-अलग लेनदेन कर लिए गए। पीड़ित के खाते से ₹34,576 साफ हो गए।


केस–2: OTP शेयर किया, 21,563 रु. गायब हरियाणा की एक महिला को भी ऐसा ही कॉल आया। ठग ने कहा कि डिलीवरी बॉय बाहर खड़ा है और OTP के बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा। महिला ने OTP बता दिया और कुछ ही सेकंड में ₹21,563 खाते से उड़ गए।प्रोफेशनल तरीके से काम कर रहा गैंग जांच में पता चला है कि गैंग प्री-रिकॉर्डेड रिंगटोन और IVR सिस्टम का उपयोग करता है ताकि कॉल बिल्कुल असली लगे।कॉल विदेशी सर्वर से रूट होती है।


मैसेज सरकारी ID जैसी दिखती है—INDANE-S, HPCL-DEL आदि।भेजा गया लिंक फोन को पूरी तरह कंट्रोल में ले लेता है।इसके बाद ठग बैंक ऐप, UPI, पासबुक—सब कुछ देख सकते हैं। गैस कंपनियों की चेतावनी इंडेन, HP और भारत गैस तीनों ने स्पष्ट कहा है “हम कभी OTP, DCS नंबर, बैंक डिटेल या कोई लिंक नहीं मांगते। कोई कर्मचारी ऐप इंस्टॉल करने को नहीं कहता। ऐसी कॉल मिलते ही फोन काट दें।”

लोग इसलिए फंस जाते हैं


1. डिलीवरी न रुक जाए, इसका डर

2. गैस एजेंसी वाले की आवाज़ असली जैसी

3. नकली SMS पर असली कंपनी का नाम

4. लोगों में साइबर फ्रॉड को लेकर अभी भी जागरूकता की कमी


कैसे बचें — क्राइम इंडिया टीवी की सलाह किसी भी लिंक को न खोलें OTP/DCS नंबर किसी को न बताएं अजीब सी ID वाले मैसेज को इग्नोर करें शक होने पर सीधे गैस एजेंसी के ऑफिसियल नंबर पर कॉल करें ठगी होते ही तुरंत 1920 पर शिकायत दर्ज कराएं LPG डिलीवरी की आड़ में चल रहा यह स्कैम अब देशव्यापी खतरा बन चुका है। साइबर सेल ने इसे हाई-रिस्क फ्रॉड कैटेगरी में डाल दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो आने वाले महीनों में हजारों लोग इसके शिकार हो सकते हैं। पॉप

Related Articles

Back to top button