सुबह की खाश खबरें

Late Trains List: दिल्ली आने वाली बिहार-यूपी की ट्रेनें घंटों लेट, यात्रियों को हो रही परेशानी

शनिवार को भी रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वी दिशा की कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस और नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर स्पेशल जैसी ट्रेनें भी देरी से रवाना होंगी। लोकल ट्रेनों के लेट होने से रोजाना यात्रा करने वालों को काम पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

Hero Image
 

रेल यात्रियों की परेशानी शनिवार को भी जारी रही। लंबी दूरी की कई ट्रेनें, खासकर पूर्वी दिशा की ट्रेनें, घंटों देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनें 10 घंटे से भी ज़्यादा लेट हैं। दिल्ली पहुंचने में देरी के कारण कई ट्रेनों के निकलने का समय बदलना पड़ रहा है।

आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस (133258) जो दोपहर 1.35 बजे निकलने वाली थी, वह 5.55 घंटे की देरी से शाम 7.30 बजे निकलेगी। नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर स्पेशल (02570) पांच घंटे की देरी से शाम 5.15 बजे निकलेगी।

लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। इस कारण रोज़ाना यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही है। उन्हें समय पर अपने काम की जगह पर पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

दिल्ली में देर से आने वाली मुख्य ट्रेनें

ट्रेन का नाम / नंबर देरी
जय नगर – आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (04016) 7 घंटे
दानापुर – आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस (13257) सवा पांच घंटे
दरभंगा – नई दिल्ली स्पेशल (04449) 12 घंटे
हसनपुर रोड – नई दिल्ली स्पेशल (04097) 17.15 घंटे
दरभंगा – नई दिल्ली हमसफर स्पेशल (02569) 8.45 घंटे
बरौनी – नई दिल्ली हमसफर स्पेशल (02563) 10 घंटे
मानसी – नई दिल्ली स्पेशल (04453) 10.30 घंटे
नांदेड़ – जम्मू तवी हमसफर (12751) सवा तीन घंटे

Related Articles

Back to top button