Blog

घर के खाने से दूर होंगी बच्चों में पेट दर्द, कम भूख, उल्टी, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं

 

 

बच्चों में पेट दर्द, गैस, कम भूख, उल्टी और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं आज आम होती जा रही हैं। ओपीडी में आने वाले हर 10 में से करीब 5 बच्चे इन दिक्कतों से परेशान मिलते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका मुख्य कारण बच्चों का जंक फूड और बाहर के तले-भुने खाने की ओर अधिक झुकाव है।

चिप्स, बिस्किट, मैगी, कोल्ड ड्रिंक और होटल का मसालेदार भोजन बच्चों के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इससे पेट की समस्या के साथ-साथ उनका स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है। कई अभिभावक दवाओं से तुरंत राहत चाहते हैं, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि दवाओं से इसका स्थायी समाधान संभव नहीं है।

इसका सही इलाज है घर का बना सादा, संतुलित और पौष्टिक भोजन। बच्चों के आहार में खिचड़ी, दलिया, दाल-भात, हरी मौसमी सब्जियां और फल जरूर शामिल किए जाने चाहिए। छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को भी सेमी-सॉलिड रूप में यह भोजन देना जरूरी है। केवल दूध पर निर्भर रहना भी नुकसानदायक हो सकता है।

अभिभावकों को बच्चों के साथ बैठकर खाना चाहिए, ताकि बच्चे भी वही भोजन करने के लिए प्रेरित हों। दिन में कम से कम तीन बार संतुलित आहार देना जरूरी है। इन खाद्य पदार्थों में मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाचन सुधारते हैं और भूख बढ़ाते हैं।

यदि 10 दिन तक खानपान सुधारने के बाद भी समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। बच्चों को बाहर का खाना रोज न दें और खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। मौसम बदलने पर बुखार या खांसी हो तो समय पर उपचार जरूरी है

हजार में 10 बच्चे जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित

पटना में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रति हजार जन्म पर करीब 10 बच्चे इससे पीड़ित हैं। यदि पहला बच्चा इससे पीड़ित है तो दूसरे को यह रोग होने का खतरा अधिक होता है। आनुवंशिक के साथ इसका कोई सटीक वैज्ञानिक कारण अभी तक पता नहीं चला है। अध्ययन में पाया गया है कि इसका कारण गर्भावस्था में धूम्रपान, शराब या अन्य नशे का सेवन भी हृदय में छेद हो सकता है। इसके अलावा गर्भावस्था में एक्स-रे, सीटी स्कैन, रूबेला जैसा वायरल रोग होने, मां को मधुमेह होने से भी इसका खतरा बढ़ जाता है। आइजीआइसी में इसकी जांच व उपचार की पूरी सुविधा है। जटिल सर्जरी की जरूरत होने पर उन्हें सरकारी खर्च पर अहमदाबाद भेजा जाता है।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button