सुबह की खाश खबरें

Rajasthan Group D Result Date: राजस्थान ग्रेड-4 एग्जाम रिजल्ट कल होगा जारी, RSSB अध्यक्ष अलोक राज का ट्वीट

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट कल जारी होने की उम्मीद है। नतीजे जारी होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिये 53749 पदों पर नियुक्तियां होंगी।

HighLights

  1. राजस्थान चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट कल होगा जारी।
  2. नतीजों के साथ कटऑफ एवं फाइनल आंसर की भी हो सकती है जारी।

 राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती सीधी भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर (RSSB) की ओर से राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा का रिजल्ट (Rajasthan 4th Grade Result) कल जारी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि आरएसएसबी की अध्यक्ष अलोक राज की ओर से किये गए ट्वीट के मुताबिक पहले रिजल्ट 15 जनवरी को जारी किया जाना था। लेकिन, अब रिजल्ट 16 जनवरी को जारी किये जाने के आसार हैं।

कब हुई थी परीक्षा

आरएसएसबी की ओर से राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 एवं 21 सितंबर 2025 को करवाया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर 8 से 10 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब फाइनल आंसर की को ध्यान में रखकर परिणाम की घोषणा की जाएगी।

रिजल्ट इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • राजस्थान ग्रुप डी रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद ग्रुप डी भर्ती रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्क्रीन पर PDF ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें और इसमें अपनी डिटेल चेक करके परिणाम की जांच कर लें।

नतीजों के साथ कटऑफ एवं फाइनल आंसर की होगी जारी

आरएसएसबी की ओर से नतीजे जारी होने के साथ कटऑफ एवं फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही सफल माने जायेंगे।

Rajasthan Group D Result

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 53749 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से प्रशासनिक सुधार विभाग के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों/ अधीनस्थ कार्यालयों के लिए 53121 पद, राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिए 34 पद और शासन सचिवालय से प्राप्त रिक्त पदों के तहत 594 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button