Games

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शराब पीकर मारी गाड़ियों में टक्कर, पुलिस ने किया मामला दर्ज; कार हुई जब्त

एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर को वडोदरा में नशे की हालत में तीन खड़ी कारों को टक्कर मारने के आरोप में हिरासत में लिया गया। मंगलवार तड़के हुई इस घटना के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ लापरवाही और शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। उनकी एमजी हेक्टर कार जब्त कर ली गई है।

HighLights

  1. जैकब मार्टिन ने नशे में तीन खड़ी कारों को टक्कर मारी
  2. पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर को हिरासत में लिया, मामला दर्ज
  3. उनकी एमजी हेक्टर कार जब्त, विवादित इतिहास रहा है

 पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन ने तड़के मंगलवार को यहां वडोदरा जिले में अपनी लग्जरी एसयूवी चलाते हुए कथित तौर पर शराब के नशे में सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में टक्कर मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि हादसे के कुछ घंटे बाद 53 वर्षीय मार्टिन को हिरासत में लिया गया।

मार्टिन ने भारत के लिए 10 वनडे मैच खेले हैं। पुलिस ने बताया कि बड़ौदा के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन रात करीब 2:30 बजे अकोटा इलाके की पुनीत नगर सोसाइटी के पास अपनी लग्जरी एसयूवी चला रहे थे, तभी नशे की हालत में वाहन से नियंत्रण खो बैठे और एक घर के बाहर खड़ी तीन कारों से जा टकराए।

मामला हुआ दर्ज

अकोटा पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने पीटीआई को यह जानकारी दी। क्षतिग्रस्त कारों के मालिक की शिकायत के आधार पर पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मार्टिन की एमजी हेक्टर कार को जब्त कर लिया है।

विवादित है इतिहास

रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा की कप्तानी कर चुके मार्टिन का विवादों से पुराना नाता है। वह पहले भी कानूनी पछड़ों में पड़ चुके हैं। साल 2011 में उन्हें दिल्ली पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में पकड़ा था। ताजा मामले ने उनके विवादित चरित्र में एक और अध्याय जोड़ा है।

Related Articles

Back to top button