एसीबी खबर

जोधपुर: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, पुलिस कमिश्नर जांच में जुटे

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य बरकरार है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने एसआईटी और फोरेंसिक टीम के साथ साध्वी के आश्रम का दौरा किया, जहां महत्वपूर्ण सुराग जुटाए गए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आईटी एक्सपर्ट और विसरा जांच के आधार पर निष्कर्ष पर पहुंचेगी। कमिश्नर ने बताया कि जांच सकारात्मक दिशा में है और जल्द ही मामले का खुलासा होगा, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने स्वयं आश्रम का दौरा किया।
  2. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए।
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट है।

 साध्वी प्रेम बाइसा की मौत का मामला अभी भी राज बना हुआ है। रविवार को जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश खुद एसआइटी टीम के साथ साध्वी के पाल रोड स्थित गांव आश्रम पहुंचे जहां उनकी मौजूदगी में फोरेंसिक (एफएसएल) टीम ने कुछ अहम सुराग बरामद कर साक्ष्य जुटाए है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ आइटी एक्सपर्ट और विसरा जांच जैसे महत्वपूर्ण तथ्यों को जोड़कर पुलिस निष्कर्ष पर पहुंचेगी। मालूम हो कि राजस्थान की कथा वाचक प्रेम बाइसा की 28 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने स्वयं आश्रम का दौरा किया

उनका एक विवादित वीडियो 13 जुलाई 2025 को प्रसारित हुआ था जिसमें उनके पिता उन्हें गोद में उठाए नजर आ रहे थे। इसको लेकर जोधपुर के बोरानाडा थाने में एक मामला भी ब्लैकमे¨लग और अन्य धाराओं में दर्ज हुआ था जिसकी जांच के बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस कमिश्नर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी टीम हर एक चीज को बारीकी से देख रही है, कहीं कोई चीज छूट न जाए इसके मद्देनजर आज एक बार फिर से टीम के साथ वह खुद पहुंचे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट है

मामले की गंभीरता और जन भावनाओं को ध्यान में रखकर सोशल मीडिया अकाउंटस देखे जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इन सभी की जांच सकारात्मक दिशा में है और शीघ्र ही साध्वी से जुड़े मामले में पुलिस निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं आया है इसलिए इस्टोपैथोलाजिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button