जयपुर गोपी नाथ जी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट

Banswara News: स्कूल में खेल के दौरान हुआ हादसा, आंखों में चिपकाने वाला पदार्थ गिरने से चिपकीं मासूम की पलकें

कुशलगढ़ क्षेत्र के एक स्कूल में खेल के दौरान चिपकाने वाला पदार्थ आंखों में चले जाने से उसकी पलकें आपस में चिपक गईं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए बांसवाड़ा रैफर किया गया है।

जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र के एक स्कूल में खेलते समय एक मासूम हादसे का शिकार हो गया। बावलियापाड़ा गांव में खेल-खेल में एक छात्र की आंखों में चिपकाने वाला पदार्थ गिर गया, जिससे उसकी दोनों आंखों की पलकें पूरी तरह चिपक गईं। छात्र को गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर किया गया है।

परिजनों ने बताया कि बावलिया पाड़ा निवासी नौ साल का राधेश्याम पुत्र देवीसिंह गांव के ही स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र है। सोमवार को स्कूल में खेल के दौरान अचानक चिपकाने वाली गोंद राधेश्याम की आंखों में चली गई। देखते ही देखते उसकी दोनों आंखें बंद हो गईं और पलकें आपस में चिपक गईं। बालक के चिल्लाने पर शिक्षकों को घटना का पता चला। स्कूल स्टाफ ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे लेकर पहले स्थानीय अस्पताल कुशलगढ़ पहुंचे। वहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और देर शाम उसे बांसवाड़ा रैफर कर दिया।

एमजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि केमिकल की वजह से पलकें काफी मजबूती से चिपक गई हैं। छात्र के दर्द और संवेदनशीलता को देखते हुए उसे बेहतर संसाधनों वाले निजी अस्पताल में रैफर किया गया है, ताकि उसकी आंखों की रोशनी सुरक्षित बचाई जा सके। मासूम का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button