एसीबी खबर
भिवाड़ी फैक्टरी ब्लास्ट मामला: मंत्री संजय शर्मा घटनास्थल पहुंचे, झूठ बोलकर श्रमिकों को लाने की बात आई सामने


भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना के बाद वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा विधानसभा से सीधे घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बताया गया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री को तुरंत भिवाड़ी भेजा, ताकि मौके की पूरी स्थिति से सरकार को अवगत कराया जा सके।
राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा
मंत्री संजय शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली तथा घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी है। मंत्री ने मौके पर हालात का जायजा लिया और मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आगजनी की घटना में कुल आठ श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन श्रमिकों को गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है। मौके पर कार्यवाहक जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश
मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन फैक्टरियों में असंवैधानिक कार्य हो रहे हैं या जिनके पास आवश्यक अनुमति नहीं है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने भिवाड़ी, खुशखेड़ा और चोपानकी क्षेत्र में संचालित संदिग्ध उद्योगों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विस्फोट स्थल के पास दूसरी फैक्टरी का मामला
जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, उससे लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक और पटाखा फैक्टरी संचालित होती पाई गई, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह भी सामने आया है कि फैक्टरी में जिंदा जले मजदूरों को प्रबंधक बिहार से झूठ बोलकर मजदूरी के लिए लाया था। घटना के संबंध में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.