राजनीति
BAP पार्टी में बड़ी सेंधमारी, पंचायती राज चुनाव से पहले बदलें समीकरण?

राजस्थान के बांसवाड़ा और वागड़ क्षेत्र की राजनीति में बड़ा मोड़ देखने को मिला है! आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 की आहट के बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को तगड़ा झटका लगा है। गढ़ी विधानसभा सीट से ‘बाप’ के पूर्व प्रत्याशी और भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के संरक्षक प्रो. मणिलाल गरासिया ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।



