राजस्थान के डूंगरपुर में आदिवासी समाज का बड़ा फैसला, लड़कियों के मोबाइल पर लगाया प्रतिबंध

राजस्थान के डूंगरपुर में आदिवासी समाज सुधार महासमिति ने नाबालिग और अविवाहित लड़कियों के मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरोदा ग्राम पंचायत में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें लड़कियों के त्योहारों पर बाजार में अनावश्यक घूमने पर भी रोक लगाई गई।
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में आदिवासी समाज सुधार महासमिति ने नाबालिग और अविवाहित लड़कियों के मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सरोदा ग्राम पंचायत में हुई बैठक में 16 गांवों के पंचों और समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। महासमिति ने लड़कियों के त्योहारों के दौरान बाजार में अनावश्यक घूमने-फिरने पर भी रोक लगाने का फैसला किया।
फिजूलखर्ची का विरोध
विवाह में दहेज और फिजूलखर्ची का विरोध किया गया। सामाजिक आयोजनों में तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम पर प्रतिबंध लगाया गया, लेकिन पारंपरिक वाद्य यंत्रों को बढ़ावा देने की बात हुई। कपड़ा प्रथा को समाप्त करने और युवाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है।



