क्राइम/धर्म की आड़ में।

सरकारी काम में बाधा डालने, पथराव और पुलिस से धक्का-मुक्की का मामला, चार आरोपी गिरफ्तार

Jhalawar News: झालावाड़ के घांटोली थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव, सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 20 दिसंबर को ग्राम दुर्जनपुरा में हुई थी।

Jhalawar News: Case of obstructing government work, stone-pelting and scuffling with police 4 accused arrested

झालावाड़ जिले के पुलिस थाना घांटोली की टीम ने राजकार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की कर चोटें पहुंचाने के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गांव में हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमले से जुड़ी है।

20 दिसंबर को ग्राम दुर्जनपुरा में हुई घटना
थाना घांटोली से मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसंबर को हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम दुर्जनपुरा से मोबाइल के माध्यम से दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली। इस पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा, जहां मुकेश उर्फ तोता पुत्र पांचूलाल तंवर और पिंटू पुत्र पांचूलाल तंवर आपस में झगड़ते मिले।

समझाइश के दौरान बढ़ा तनाव
पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश दी जा रही थी, तभी उनके परिवारजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस जाब्ते और सरकारी वाहन को घेर लिया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।पथराव और धक्का-मुक्की का आरोप
आरोपियों द्वारा पत्थर उठाकर पुलिस जाब्ते और सरकारी वाहन पर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई, जिससे उन्हें चोटें आईं और सरकारी वाहन का शीशा टूट गया। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद मामले में अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकेश उर्फ तोता पुत्र पांचूलाल तंवर, रमेश पुत्र मोहनलाल तंवर, मोहनलाल पुत्र नारायण तंवर और पिंटू पुत्र पांचूलाल तंवर, सभी निवासी ग्राम दुर्जनपुरा थाना घांटोली, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।

Related Articles

Back to top button