Delhi Weather: बढ़ने लगी दिन में गर्मी, 29 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; कैसा रहेगा आनेवाले दिनों का मौसम?

दिल्ली में दिन के समय गर्माहट बढ़ रही है, सोमवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है। सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्माहट का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में सुबह के तापमान में भी वृद्धि होगी। बुधवार को सुबह धुंध और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है।
HighLights
- दिल्ली में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि।
- अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- आने वाले दिनों में सुबह भी होगी गर्म।
मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिन के समय गर्माहट का एहसास बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह- शाम ठंडक बरकरार है, लेकिन दिन में तेज धूप के चलते गर्माहट का एहसास अब धीरे धीरे बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान भी चढ़ने लगा है। सोमवार को यह 29 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह के तापमान में भी इजाफा होगा।
मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर 28.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 98 से 37 प्रतिशत रहा।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सुबह के समय धुंध होगी। दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 11 डिग्री रहने की संभावना है।



