संभल में चुनावी रंजिश ने ली जान, प्रधान की सास की हत्या में 37 पर केस

संभल के पहलवाड़ा गांव में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान की राशन डीलर सास प्रेमवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात हुई फायरिंग और पथराव में प्रधान के पति पवन घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से देवेश को भी गोली लगी। पुलिस ने इस मामले में 12 नामजद समेत 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
HighLights
- चुनावी रंजिश के चलते प्रधान की सास की हत्या
- फायरिंग और पथराव में एक की मौत, दो घायल
- पुलिस ने 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
थाना क्षेत्र के गांव पहलबाड़ा में चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग और पथराव में हुई गोली लगने से प्रधान की राशन डीलर सास की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए 37 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रधान की राशन डीलर सास की हत्या में 37 लोगों के खिलाफ मुकदमा
गांव पहलवाड़ा में मीरा देवी मौजूद प्रधान हैं। इनका गांव के रहने वाले सुभाष पक्ष से चुनावी रंजिश चल रही है। डेढ़ महीने पहले शिकायतों पर गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए भी टीम पहुंची थी। यह शिकायत भी सुभाष पक्ष की तरफ से प्रधान के खिलाफ की गई थी। इस बार भी दोनों पक्षों के लोग प्रधानी को लेकर आमने-सामने बताया जा रहे हैं। इसलिए दोनों पक्षों में तनातनी का माहौल रहता है
शुक्रवार की रात गांव पहलवाड़ा में चुनावी रंजिश को लेकर हुआ था संघर्ष
शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और फिर एक-दूसरे पर फायरिंग और पथराव करना शुरू कर दिया था। इस प्रकरण में प्रधान की राशन डीलर सास 65 वर्षीय प्रेमवती की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि पथराव में पति पवन घायल हुए हैं।
गांव में बने तनावपूर्ण हालात
उधर, सुभाष पक्ष की तरफ से देवेश को भी गोली लगी है। इस मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। यह केस प्रधान के पति पवन यादव द्वारा कराई गई है। जिसमें सुभाष पुत्र रामबाबू, नितेश कुमार, मुनीस, वीरेश, राजवीर, राजवीर, रामबाबू, वीरपाल बलराम ,सतपाल, नीरज, गिरीश और लाखी को नामजद हैं। एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



