कैंसर से पीड़ित लड़की के झड़ गए बाल तो स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने मुंडवाए सिर; वीडियो वायरल

राजस्थान के जोधपुर में कैंसर पीड़ित छात्रा के समर्थन में छात्रों और शिक्षकों ने अपने सिर मुंडवा लिए। कीमोथेरेपी से बाल झड़ने के कारण लड़की निराश थी। उसे अकेला महसूस न हो, इसलिए यह भावुक कदम उठाया गया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की देशभर में सराहना हो रही है, जो करुणा और एकजुटता का संदेश देता है।
कैंसर पीड़ित छात्रा के समर्थन में छात्रों और शिक्षकों ने मुंडवाए सिर (स्क्रीनग्रैब)
राजस्थान के जोधपुर जिले का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कैंसर से पीड़ित लड़की के समर्थन में एक स्कूल के छात्र और शिक्षक सिर मुंडवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, कैंसर से जूझ रही एक स्कूली छात्रा की थेरेपी के कारण बाल झड़ गए। लड़की का हौसला बढ़ाने के लिए और उसे अकेलापन या अलग-थलग महसूस न होने देने के लिए स्कूल के छात्राओं ने अपने सिर के बाल मुंडवा लिए। यही नहीं लड़की का हौसला बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने भी अपने बाल मुडवा लिए।
वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह जोधपुर के एक स्कूल का है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद देश भर के लोग करुणा और एकजुटता की सराहना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यह दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूली बच्चे और शिक्षक सिर मुंडवाए हुए नजर आ रहे हैं।
स्कूल वालों ने क्यों किया ऐसा?
बाल झड़ने को लेकर लड़की काफी निराश और परेशान लग रही थी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि स्कूल के छात्राओं और शिक्षकों ने लड़की का हौसला बढ़ाने के लिए अपने सिर के बाल मुंडवा लिए।
लड़की की गंभीर बीमारी के चलते उसका हौसला न टूटे, इसलिए छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर यह फैसला लिया। वायरल हो रहे वीडियो में शिक्षक और छात्र एक साथ एक स्कूल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं।



