Business

Gold Silver Price Today चांदी दिन भर में ₹40000 महंगी, कीमत ₹3.70 लाख पार; सोने ने भी लगाई ऐतिहासिक छलांग

Gold and Silver Price Today  27 जनवरी, मंगलवार को चांदी में जबरदस्त (Silver Price Hike) तेजी देखी जा रही है। 1 किलो चांदी (Silver Price Today) में 22 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी है। वहीं सोने (Gold Price Hike) में भी उछाल जारी है। सुबह 10 बजे के आसपास सोने (Gold Price Today) में लगभग 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी है। बीते हफ्ते शुक्रवार को भी सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। दोनों ने ही अपने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?

Gold and Silver Price Today LIVE: 27 जनवरी, मंगलवार को चांदी में जबरदस्त (Silver Price Hike) तेजी देखी जा रही है। 1 किलो चांदी (Silver Price Today) में 29 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी है। वहीं सोने (Gold Price Hike) में भी उछाल जारी है। शाम 5 बजे के आसपास सोने (Gold Price Today) में लगभग 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी है। बीते हफ्ते शुक्रवार को भी सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। दोनों ने ही अपने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। आइए जानते हैं कि आज सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?

27 Jan 20269:44:34 PM

Gold Silver Price Live Updates: गोल्ड में लगातार सातवें सत्र में मजबूती की वजह क्या है?

लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा, “चांदी को निवेश के साथ-साथ मजबूत औद्योगिक मांग का भी फायदा मिल रहा है। निकट अवधि में मुनाफावसूली दिख सकती है, लेकिन जब तक वैश्विक जोखिम और डॉलर पर दबाव रहेगा, रुझान सकारात्मक रहेगा।”

 

सोना भी लगातार सातवें कारोबारी सत्र में मजबूती दिखा रहा है। हाजिर सोना 79.13 डॉलर (1.58%) बढ़कर 5,087.48 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। इससे पहले यह 5,110.24 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छू चुका है। 19 जनवरी को सोना 4,670.89 डॉलर था, यानी सिर्फ सात सत्रों में करीब 9% उछाल।

 

मिराए एसेट शेयरखान के विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा, “सोने को नए भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर डॉलर से मजबूती मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर 100% टैरिफ की धमकी ने भी बाजार में घबराहट बढ़ाई है।”

27 Jan 20269:43:04 PM

Gold Silver Price Hike: सोने-चांदी में तेजी पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “घरेलू बाजार में चांदी रिकॉर्ड स्तर पर है। बढ़ते व्यापारिक और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग इसे सहारा दे रही है। वैश्विक बाजारों में भी चांदी और सोने की कीमतें बेकाबू रफ्तार से बढ़ रही हैं।”

फॉरेक्स डॉट कॉम के मुताबिक, हाजिर चांदी की कीमत 8.55 डॉलर (8.24%) बढ़कर 112.41 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले सत्र में यह 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर तक पहुंची थी। शुक्रवार को पहली बार चांदी 100 डॉलर प्रति औंस के अहम स्तर को पार कर गई थी।

27 Jan 20269:01:35 PM

Gold Silver Price Delhi: सोना ₹1.66 लाख तो चांदी ₹3.70 लाख पार

Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्राफा बाजार मंगलवार, 27 जनवरी को रिकॉर्ड तोड़ तेजी का गवाह बना। सोना 1,66,000 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी 3,70,000 रुपए (silver price today) प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंचकर सोने से भी तेज दौड़ती दिखी।

 

99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में 7,300 रुपए (gold price hike) यानी 4.6% की तेज बढ़त दर्ज हुई। शुक्रवार को सोना 1,58,700 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को गणतंत्र दिवस के कारण बाजार बंद थे, इसलिए मंगलवार को सीधी बड़ी छलांग देखने को मिली।

 

चांदी ने तो मानो रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली है। कीमत 40,500 रुपए (silver price hike) यानी 12.3% उछलकर 3,70,000 रुपए (silver rate today) प्रति किलो पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 3,29,500 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

27 Jan 20267:47:49 PM

Gold Silver Price Indore: इंदौर में सोना-चांदी के भाव में तेजी

Gold Silver Price Indore: स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोना 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 17000 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे। सोना: 1,65,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी: 3,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम।

27 Jan 20266:57:16 PM

Silver Price Hike: 3.64 लाख पर पहुंच चांदी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Silver Price at All Time High: एमसीएक्स पर चांदी ने एक बार फिर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाम 6.50 बजे तक मार्च एक्सपायरी वाली चांदी में 9 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिला। यह 30,122 रुपए महंगी (silver price hike) होकर 3,64,821 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर ट्रेड करने लगी, जो इसका ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड भी रहा। बता दें कि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 3,34,699 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।

27 Jan 20266:00:53 PM

Silver Price Today IBJA: चांदी में 25000 रुपए का जोरदार उछाल

Silver Price Today IBJA: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, चांदी में 25,604 रुपए (silver hike today) की तूफानी तेजी देखने को मिली। कीमत 3,44,564 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम को पार कर गई। शुक्रवार को इसकी कीमत 3,18,960 रुपए प्रति किलोग्राम थी। IBJA के मुताबिक, चांदी पिछले एक महीने में 1,16,457 रुपए (silver rate today) महंगी हुई है।

27 Jan 20265:54:19 PM

Gold Silver Price Today IBJA: 24 कैरेट सोना 3400 रुपए महंगा, 22 और 18 कैरेट के क्या हैं ताजा रेट?

Gold Silver Price Today IBJA: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3,473 रुपए उछलकर 1,58,901 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,55,428 रुपए थी।

वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,45,553 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 3181 रुपए रुपए की बढ़त दर्ज हुई। जबकि 18 कैरेट सोना 1,19,176 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर बिकने लगा। इसमें 2605 रुपए का उछाल आया।

27 Jan 20264:06:20 PM

Silver Price: चांदी में लगभग ₹29 हजार रुपये की तेजी

दोपहर 4.03 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी में लगभग 29 हजार रुपये की तेजी देखी गई। इसमें 28,200 रुपये प्रति किलो का उछाल है। इस समय 1 किलो चांदी की कीमत 3,62,899 रुपये चल रही है। चांदी ने अब तक 3,39,824 रुपये प्रति का लो रिकॉर्ड और 3,64,821 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

27 Jan 20262:19:27 PM

आपके शहर में कितनी है 24, 22 और 18 कैरेट की कीमत?

शहर सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना ₹1,58,630 ₹145,410.8 ₹118,972.5
जयपुर ₹1,58,700 ₹145,475 ₹119,025
कानपुर ₹1,58,760 ₹145,530 ₹119,070
लखनऊ ₹1,58,760 ₹145,530 ₹119.070
भोपाल ₹1,58,880 ₹145,640 ₹119,160
इंदौर ₹1,58,880 ₹145,640 ₹119,160
चंडीगढ़ ₹1,58,710 ₹145,484 ₹119,032.5
रायपुर ₹1,58,460 ₹145,255 ₹118,845
27 Jan 202612:36:18 PM

24, 22 और 18 कैरेट का दाम कितना है?

IBJA (Indian Bullion and Jewellery Association) में 27 जनवरी को 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,027 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 1,45,669 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

27 Jan 202611:39:41 AM

आपके शहर में कितना हुआ चांदी का भाव?

शहर चांदी की कीमत
पटना 3,56,390
जयपुर 3,56,530
कानपुर 3,56,670
लखनऊ 3,56,670
भोपाल 3,55,250
इंदौर 3,55,250
चंडीगढ़ 3,54,880
रायपुर 3,34,860

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 3,53,690 रुपये प्रति किलो चल रही है। इसके साथ ही कानुपर और लखनऊ में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 3,56,670 रुपये चल रहा है।

27 Jan 202611:26:10 AM

आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत?

शहर सोने का भाव
पटना ₹1,58,630
जयपुर ₹1,58,700
कानपुर ₹1,58,760
लखनऊ ₹1,58,760
भोपाल ₹1,58,880
इंदौर ₹1,58,880
चंडीगढ़ ₹1,58,710
रायपुर ₹1,58,460

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार रायपुर में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,58,460 रुपये चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,58,880 रुपये है।

27 Jan 202610:30:01 AM

Gold Price Today: कितना हुआ सोने का दाम?

सुबह 10.26 बजे के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम (Gold Price Today) 1,57,876 रुपये चल रहा है। इसमें 1800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी है। सोने ने अब तक 1,57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,59,820 प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

27 Jan 202610:01:29 AM

Silver Price Hike: चांदी में ₹22 हजार से ज्यादा तेजी

27 जनवरी, मंगलवार को चांदी में एक बार फिर जोरदार उछाल (Silver Price Hike) देखा गया। एमसीएक्स में सुबह 10 बजे के आसपास चांदी (Silver Price Today) में 22 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। इस समय 1 किलो चांदी का दाम 3,57,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

27 Jan 20269:21:43 AM

Silver Price: कितनी रही चांदी की कीमत?

23 जनवरी को एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव (Silver Price) 3,34,600 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुआ। चांदी में 99 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई। चांदी ने 23 जनवरी तक 3,27,502 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 3,39,927 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया।

27 Jan 20268:58:43 AM

कितना रहा सोने का भाव?

शुक्रवार को एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price) 1,55,963 रुपये दर्ज की गई। इसमें 74 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने 23 जनवरी तक 1,55,248 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया।

Related Articles

Back to top button