राजनीति
Trending

सिकंदरा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का भव्य स्वागत।

अरुण सिंह बोले,कार्यकर्ताओं का समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति।

विधायक बंशीवाल ने बालाजी प्रतिमा भेंट कर किया सम्मान
क्राइम इंडिया टीवी डिजिटल डेस्क।

सिकंदरा। बुधवार को दिल्ली से पावन मेहंदीपुर बालाजी धाम के दर्शन हेतु जाते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का सिकंदरा चौराहे स्थित शिव पार्वती धर्मकांटे पर विधायक विक्रम बंशीवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और सिकराय भाजपा परिवार की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला। जैसे ही अरुण सिंह का काफिला सिकंदरा पहुंचा, “जय श्रीराम, भारत माता की जय” और “भाजपा अमर रहे” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विधायक विक्रम बंशीवाल ने इस अवसर पर अरुण सिंह को बालाजी महाराज की सुंदर प्रतिमा भेंट कर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर भावपूर्ण स्वागत किया। मंच से पुष्पवर्षा और कार्यकर्ताओं के नारों ने वातावरण को ऊर्जावान बना दिया।

बंशीवाल ने कहा अरुण सिंह का आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। भाजपा का हर कार्यकर्ता आज संगठन की ताकत और एकता का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा हर वर्ग तक सेवा की भावना लेकर पहुंच रही है।

इस अवसर पर अरुण सिंह ने भी भावनात्मक शब्दों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का असली बल कार्यकर्ताओं में है। उनका समर्पण, अनुशासन और निष्ठा ही पार्टी को जनता के दिलों तक पहुंचाती है। मैं बालाजी महाराज से यही प्रार्थना करूंगा कि हर कार्यकर्ता को सेवा का अवसर और प्रदेश को प्रगति का आशीर्वाद मिले।”

कार्यक्रम में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिलाओं ने बालाजी महाराज के जयकारे लगाए, जबकि युवाओं ने पुष्पवर्षा कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।

अंत में अरुण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि भाजपा राजस्थान में मजबूत आधार पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का यह जनसमर्थन विकास की नई राह खोलेगा।

कार्यक्रम के बाद विधायक विक्रम बंशीवाल ने अरुण सिंह को शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं दीं और कहा कि बालाजी महाराज से वे पूरे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करेंगे। थोड़ी देर के लिए सिकंदरा का शिव पार्वती धर्मकांटासंगठन के संगम का केंद्र बन गया, जहां श्रद्धा और राजनीति का सुंदर संतुलन देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button