शाम की बड़ी खबरें

जोधपुर में शादी के दिन ही दो सगी बहनों की मौत, हत्या या आत्महत्या?

जोधपुर के मनाई गांव में शादी के दिन दो बहनों, शोभा और विमला, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात शादी की तैयारियों के बीच उनकी तबीयत बिगड़ी। परिवार उन्हें अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

HighLights

  1. जोधपुर में शादी के दिन दो बहनों की मौत।
  2. संदिग्ध जहरीली चीज खाने से मौत का शक।
  3. पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

 जोधपुर के मनाई गांव में शादी के घर में तब मातम पसर गया, जब दो बहनों की शादी के दिन ही उनकी मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों लड़कियों ने कथित तौर पर कोई जहरीली चीज खा ली थी।

शोभा और विमला की शादी शनिवार को होनी थी और शुक्रवार रात को उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, तभी यह घटना हुई। बहनों को ढूंढने पर, परिवार वाले उन्हें जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शादी के दिन घर में पसरा मातम

एडीसीपी रोशन मीणा ने कहा कि उनके घर पर शादी का जश्न शु्क्रवार देर रात तक चलता रहा। आधी रात के आसपास, दोनों दुल्हनें सो गईं।

उन्होंने कहा, “सुबह करीब 4 बजे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार वाले उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, और उनके शव घर वापस लाए गए, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई।”

पुलिस को जहरीली चीज खाने का शक

पुलिस को यह जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार की तैयारी रोक दी। अधिकारियों ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया और बाद में परिवार को लौटा दिया गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि बहनों की मौत कोई जहरीली चीज खाने से हुई होगी, हालांकि मौत का सही कारण पोस्टनार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Related Articles

Back to top button