टेक्नोलॉजी

यूपी में तैयार होंगे स्वदेशी हथियार और ड्रोन, योगी सरकार ने तेज की जमीन आवंटन की प्रक्रिया

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को प्रमुख डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए सक्रिय है। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत लगभग 1000 एकड़ अतिरिक्त भूमि आवंटित की जा रही है, जिससे 3.5 हजार करोड़ का निवेश अपेक्षित है। झांसी, अलीगढ़, चित्रकूट और लखनऊ नोड्स में कंपनियां स्वदेशी हथियार, ड्रोन और रक्षा उपकरण बनाने के लिए निवेश कर रही हैं। यह पहल रोजगार सृजित करेगी और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मजबूत करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब देश के प्रमुख ‘डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब’ के रूप में अपनी पहचान पुख्ता कर रहा है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) में निवेश के बढ़ते उत्साह को देखते हुए लगभग 1000 एकड़ अतिरिक्त भूमि आवंटित करने की योजना बनाई है। सरकार की त्वरित निर्णय प्रक्रिया और पारदर्शी नीतियों के चलते देश-विदेश की रक्षा कंपनियां यूपी की ओर आकर्षित हो रही हैं, जिससे राज्य में करीब 3.5 हजार करोड़ के नए निवेश की संभावना प्रबल हो गई है।

झांसी बना निवेशकों का पसंदीदा नोड

यूपी डिफेंस कॉरिडोर के अंतर्गत झांसी नोड निवेशकों की पहली पसंद के रूप में उभरा है। यहां ‘गुडलक एस्ट्रा’ द्वारा 1000 करोड़ और ‘रेडवुड ह्यूजेस’ द्वारा 700 करोड़ का बड़ा निवेश प्रस्तावित है। इन कंपनियों को करीब 500 एकड़ भूमि का आवंटन प्रस्तावित है, जो बुंदेलखंड क्षेत्र को डिफेंस इंडस्ट्रियल क्लस्टर के रूप में विकसित करने के विजन को मजबूती देगा।

Related Articles

Back to top button