बिहार चुनाव परिणाम 2025: प्रारंभिक गणना में एनडीए को बढ़त, भाजपा उभरती सबसे बड़ी पार्टी

बिहार चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए सरकार बनाने की स्थिति में दिख रही है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर रही है। प्रारंभिक मतगणना के अनुसार, एनडीए गठबंधन सरकार बनाने की प्रबल संभावना है और भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में आगे बढ़ रही है।
HighLights
1- NDA सरकार बनाने की स्थिति में
2- भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
3- शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी 130 सीटों के साथ बहुमत में दिखाई दे रही है। इसके साथ ही NDA कुल मिलाकर सबसे आगे चल रही है। महागठबंधन 86 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज 2 सीटों पर आगे चल रही है।
राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA के उम्मीदवार सतीश यादव से आगे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ से बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा सीट पर अनंत सिंह लगातार आगे चल रहे हैं और वहां भी उनकी बढ़त कायम है।
मतगणना के लिए 38 जिलों में 46 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। हर काउंटिंग सेंटर पर 14 टेबल लगाई गई हैं, ताकि एक राउंड में 14 EVM की गिनती हो सके। सबसे पहला रिजल्ट बरबीघा से आने की उम्मीद है।
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुआ और मतदान प्रतिशत 67.10% रहा, जो पिछले 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% अधिक है और रिकॉर्ड मतदान माना जा रहा है।
काउंटिंग प्रक्रिया में कुल 2,616 उम्मीदवारों की सीटों का फैसला होना है। इसमें नीतीश सरकार के 29 मंत्री और अनंत सिंह सहित 15 बाहुबली शामिल हैं।



