लाइफ स्टाइल

शादी के कार्ड पर छापी सांसद हनुमान बेनीवाल की फोटो, बताया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि

Nagaur: नागौर में इन दिनों एक शादी का कार्ड चर्चा में है, वजह है उस पर छपी सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर। समर्थक का यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजनीतिक पार्टियों के समर्थक अपने नेता के प्रचार के लिए अक्सर एक से एक नया तरीका अपनाते हैं। कभी उनके लिए लोगों से उलझ जाते हैं तो कभी उनके नाम का टैटू शरीर पर बनवा लेते हैं। लेकिन नागौर में एक व्यक्ति ने अपने शादी में नागौर के सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की फोटो शादी के कार्ड पर छपवा दिया है। शादी के कार्ड में यह भी लिखा कि शादी के कार्यक्रम में हनुमान बेनिवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

‘जो तूफानों में पलते हैं, वही दुनिया बदलते हैं’
नागौर जिले के रायधनु गांव में लेगा परिवार द्वारा छपवाए गए शादी के निमंत्रण पत्र पर सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर के साथ लिखा गया है. ‘जो तूफानों में पलते हैं, वही दुनिया बदलते हैं।’ यह शादी कार्ड जसनाथ प्रिंटिंग पॉइंट, कृषि मंडी चौराया, नागौर द्वारा डिजाइन किया गया है। कार्ड की अनोखी डिजाइन और उस पर नेता की तस्वीर ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

क्या कह रहे राजनीतिक विश्लेषक?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम हनुमान बेनीवाल की जमीनी पकड़ और आमजन के बीच उनके मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है। समर्थकों के बीच बेनीवाल को लेकर जो भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है, वह अब राजनीतिक समर्थन से आगे बढ़कर सामाजिक पहचान का रूप लेता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button