क्राइम समाचार

Raipur Crime News: गुढियारी में सट्टा पट्टी से जुआ खेलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 22 हजार से अधिक नगद जब्त

गुढियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22,290 रुपये नगद समेत सट्टा लिखने का सामान जब्त किया है।

रायपुर जिले के गुढियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी के माध्यम से जुआ संचालित कर रहे दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22,290 रुपये नगद समेत सट्टा लिखने का सामान जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को गुढियारी पुलिस को सूचना मिली थी कि खालबाड़ा इलाके में बांस के पेड़ के पास दो व्यक्ति सट्टा पट्टी के जरिए अवैध जुआ संचालित कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।दबिश के दौरान रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
थाना गुढियारी पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी। रेड के दौरान दो व्यक्तियों को मौके पर सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नरेंद्र कोठले और वरुण सोनी बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 22,290 रुपये नगद, 6 डॉट पेन, 2 बोर्ड और 25 सट्टा पट्टियां बरामद की हैं। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 41/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button