जोधपुर के अस्पताल में ‘थ्री इडियट्स’ वाला सीन, बीमार परिजन को स्कूटी से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचा युवक

जोधपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति अपने बीमार परिजन को स्कूटी पर बैठाकर सीधे अस्पताल के इमरजेंसी गेट तक ले गया। मरीज को सांस लेने में गंभीर परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने स्कूटी को बाहर खड़ा करने के बजाय सीधे इमरजेंसी में पहुंचाया।
HighLights
- जोधपुर में बीमार परिजन को स्कूटी से अस्पताल पहुंचाया
- सांस की तकलीफ के कारण सीधे इमरजेंसी गेट तक गए
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ
जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आदमी अपने बीमार परिजन को स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल के सीधे इमरजेंसी गेट तक पहुंच गया।
जोधपुर के अस्पताल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उस व्यक्ति ने अस्पताल के गेट पर स्कूटी नहीं रोकी और उसे चलाते हुए सीधे इमरजेंसी गेट तक ले आया।
मरीज को स्कूटी से पहुंचाया इमरजेंसी तक
जोधपुर से सामने आए इस वीडियो में एक एक्टिवा पर तीन लोग बैठे नजर आ रहे हैं, जिस पर दो पुरुष और एक महिला बैठी हैं। वे तीनों अस्पताल में स्कूटी से ही सीधे इमरजेंसी गेट तक पहुंच जाते हैं।
बताया जा रहा है कि मरीज को सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही थी, जिसके चलते एक्टिवा को अस्पताल के बाहर खड़े करने की बजाय ये लोग इमरजेंसी तक ले गए।
‘3 इडियट्स’ की कहानी रिपीट
इस वीडियो को देखकर लोगों को राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म थ्री इडियट्स की याद आ गई। उसमें भी एक्टर आमिर खान और आर माधवन इसी तरह मरीज को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट तक पहुंच जाते हैं।



