साहित्य कवि सम्मेलन
Trending

‘काव्य पथिक – दौसा’ साझा संकलन का भव्य विमोचन, जिले के 101 रचनाकारों को देवनगरी काव्य पथिक सम्मान।

देवनगरी में राष्ट्रीय कवि चौपाल ने रचा साहित्यिक इतिहास

क्राइम इंडिया टीवी डिजिटल डेस्क 

मनोज कुमार सोनी जयपुर/दौसा की साहित्यिक धरती पर रविवार का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। पहली बार जिले के 101 रचनाकारों की श्रेष्ठ काव्य रचनाओं से सुसज्जित ऐतिहासिक साझा संकलन “काव्य पथिक – दौसा” का भव्य विमोचन राष्ट्रीय कवि चौपाल, दौसा के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में जिले की सांस्कृतिक विरासत, साहित्यिक चेतना और सृजनशीलता का शानदार संगम देखने को मिला। शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्रीय कवयित्री सपना सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

विशिष्टजन हुए शामिल, साहित्य की सेवा को मिला सम्मान मुख्य अतिथि दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा, मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि संजय झाला, अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम बीकानेरी, विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी संजू मीना, डॉ. के.डी. शर्मा, भगवान सहाय सैनी, जगराम प्रजापति, भूपेंद्र राजपूत, राजेन्द्र शर्मा, एडवोकेट रमेशचंद सैनी, शायर शफीक अहमद वारसी, अमरसिंह सलावद, घनश्याम जायसवाल गुरूजी सहित अनेक गणमान्य साहित्यप्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आयोजन समिति ने सभी विशिष्ट अतिथियों का दुपट्टा, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मान किया।

साहित्यिक ऊँचाइयों का शुभारंभ” मुख्य वक्ता संजय झाला ने कहा “यह साझा संकलन दौसा की साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।’’ उपखंड अधिकारी संजू मीना ने आयोजन को “साहित्य में नवाचार की नई मिसाल’’ बताया।

विधायक बैरवा ने संपादक मंडल को बधाई देते हुए कहा 101 रचनाकारों को मिला देवनगरी काव्य पथिक सम्मानकाव्य संकलन में शामिल सभी 101 साहित्यकारों को मंच पर सम्मानित किया गया। दर्शकों और साहित्य प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साह प्रकट किया। डॉ. हरफूल सैनी, जैयन कुमार सैनी, बनवारी लाल सैनी, नीरज शर्मा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय कवि चौपाल (दौसा) अध्यक्ष कवि कृष्ण कुमार सैनी ने कहा “राष्ट्रीय कवि चौपाल प्रकाशन, बीकानेर के मार्गदर्शन व समर्पण से यह आयोजन संभव हुआ। यह दौसा के साहित्यकारों के लिए गर्व का क्षण है।”

राष्ट्रीय अध्यक्ष कासिम बीकानेरी ने प्रकाशकीय उद्बोधन और संकलन का विवरण प्रस्तुत किया। संरक्षक रविन्द्र चतुर्वेदी ने स्वागत भाषण, जबकि डॉ. बाबूलाल बोहरा ने साहित्यिक परिचर्चा कर माहौल को साहित्यिक ऊर्जा से भर दिया। संस्था उपाध्यक्ष डॉ. बृजमोहन मीणा ने काव्य गीत प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। संपादन व मार्गदर्शन मंडल की भूमिका उल्लेखनीय रामबाबू ज्योति, राजेन्द्र प्रसाद सैनी, गोपाल टेलर, डॉ. बोहरा, रविन्द्र चतुर्वेदी, दिनेश तूफानी, कैलाश सुमा, बुद्धि प्रकाश महावर, पुष्पेंद्र शर्मा सहित कई साहित्यकारों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

मंच संचालन बना कार्यक्रम की जान राष्ट्रीय कवि चौपाल के सलाहकार एवं प्रसिद्ध मिमिक्री कलाकार, डॉ. अशोक खेड़ला के शानदार व ऊर्जावान मंच संचालन ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। अनंत साहित्य प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं की उपस्थिति में यह आयोजन सम्पूर्ण जिले के लिए गर्व का क्षण बन गया।  समापन पर सचिव दिनेश तूफानी ने कहा“यह आयोजन 101 साहित्यकारों के सामूहिक प्रयास को एक नई ऐतिहासिक पहचान देता है।’’

Back to top button