राजस्थान में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

राजस्थान के बूंदी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौत हो गई। डाबी इलाके में हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
HighLights
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला।
- एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत।
- ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगाया।
राजस्थान में बूंदी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों की मौत गई।
डाबी पुलिस थाने के उप निरीक्षक परमेश्वर जाट ने बताया कि बाइक पर एक ही परिवार के चार लोग जा रहे थे। हादसे में दो भाई, एक बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल थे। जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना बुधवार रात करीब पौने नौ बजे बूंदी के डाबी इलाके में हुई थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे व ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजमार्ग पर जाम लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में समझाने के बाद स्वजन शव उठाने को तैयार हुए। पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



