सुबह की खाश खबरें

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर सस्पेंस, SIT के सामने कंपाउंडर ने कबूली 1 से ज्यादा इंजेक्शन देने की बात

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत पर जोधपुर में सस्पेंस गहरा गया है। SIT जांच में कंपाउंडर देवी सिंह ने साध्वी को एक से ज्यादा इंजेक्शन देने की बात कबूली है, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिसमें लीवर का रंग लाल पाया गया है, जो जहर की आशंका को बढ़ाता है। SIT टीम इंजेक्शनों की प्रकृति और मात्रा की जांच कर रही है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. कंपाउंडर ने साध्वी को कई इंजेक्शन देने की बात कबूली
  2. SIT टीम इंजेक्शनों की प्रकृति और मात्रा की जांच में जुटी

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 3 दिन बाद भी उनकी मौत पर सस्पेंस बना हुआ है। सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स का इंतजार है। इसी बीच SIT की जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है।

साध्वी प्रेम बाईसा के आश्रम में काम करने वाली कंपाउंडर देवी सिंह ने पुलिस की पूछताछ में साध्वी को एक से ज्यादा इंजेक्शन देने की बात कबूली है। इस घटना से पूरे जोधपुर में हड़कंप मच गया है।

Sadhvi Prem Baisa (2)

SIT का गठन

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। 11 सदस्यों की इस टीम की कमान एसीपी छवि शर्मा के हाथों में है। SIT की टीम साध्वी प्रेम बाईसा के फोन की भी जांच कर रही है।

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

जांच के दौरान जब कंपाउंडर देवी सिंह ने साध्वी को दिए इंजेक्शन के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि साध्वी को एक से ज्यादा इंजेक्शन दिए गए थे। इसके बाद ही साध्वी की तबीयत बिगड़ने लगी और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां साध्वी ने दम तोड़ दिया। SIT की टीम इन इंजेक्शनों की प्रकृति, दवाओं के नाम और उसकी मात्रा की जांच कर रही है।

Sadhvi Prem Baisa

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ये घटना 28 जनवरी की है। अकस्मात निधन के बाद साध्वी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था, जिसके बाद पूरे रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। पोस्टमार्टम के दौरान साध्वी के लिवर का रंग लाल होने की बात सामने आई है, जो जहर देने का संकेत है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button