Blog
Trending

ॐ नाम जाप महायज्ञ का शुभारंभ,विश्व में शांति और जन कल्याण प्राणियों में सद्भावना के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।

4 वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है हर वर्ष होने वाले आयोजन की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती है

नाम जाप से आध्यात्मिक विकास संभव

ओम का जाप आत्मा को शुद्ध और ऊर्जावान बनाने में मदद करता है, जिससे आध्यात्मिक और मानसिक विकास होने की प्रबल संभावनाएं रहती।

70 लाख लोगों का भरोसा

विश्व शांति एवं जन कल्याण और प्राणियों में सद्भावना के लिए महुआ उपखंड के बालाहेडी मुख्यालय पर प्राचीन किले स्थित हनुमान जी मंदिर पर पूरे सावन अब हर हर महादेव – ओम नमःशिवाय के नाम जाप से गुंजायमान होगा। कस्बे में भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल हुए। कलश यात्रा में शिव के संगीतमय भजनों की धुन पर प्रभु प्रेमियों जम कर थिरके इस दौरान कलश यात्रा मुख्य बाजारों से होते हुए पुराने बालाजी के मंदिर पहुंची।

गौरतलब है की 4 वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है हर वर्ष होने वाले आयोजन की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देती है, यह आयोजन सामूहिक रूप से किया जाता है जिसमें सभी ग्रामवासी मिलकर कर अपनी हिस्सेदारी निभाते हैं।

आपको बता दे कि अपने ग्रस्त जीवन को छोड़ कर भगवान की भगति के मार्ग में अपना जीवन समर्पित कर चुके डॉक्टर भगवान सहाय सोनी इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाते हैं। डॉक्टर भगवान सोनी ने बताया कि आयोजन का झंडारोहण किया गया है इस दौरान पंडित जगदीश शर्मा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजन कराकर कार्यक्रम का झंडा लगाया गया कार्यक्रम शिव शक्ति और शक्ति को समर्पित है जल कल्याण की सोच और समाज के प्रति सद्भावना और प्रेरणा देने वाला है यह कार्यक्रम सावन मास में आरंभ होता है। आयोजन में कस्बे के युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों का निस्वार्थ भाव से श्रमदान सहयोग भी मिलता है।

पीतल नगरी के किले पर ओम नमः शिवाय का अखंड आयोजन पूरे सावन मास चलता है कस्बे वासियों के स्नेह प्यार आशीर्वाद और ऊर्जावान मनोबल से कार्य और आसान हो जाता है।

दूर दराज के गांव से बड़ी संख्या में किले पर श्रद्धालु पहुंचते हैं वहां दर्शन करके अपनी मनोकामना के लिए मन्नते मांगते है। कार्यक्रम की समाप्ति पर विशाल भंडारा किया जाता है जिसमें बालाहेडी के सीमावर्ती आसपास के कई गांवों का सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें कन्याओं का पूजन भोजन का विशेष आयोजन रखा जाता है। ऐसे कार्यक्रम आयोजन होने से आसपास के क्षेत्र में सदभावना प्रेम आपसी भाईचारा एकता की मिशाल साफ झलकती है।

डॉक्टर भगवान दास सोनी ने बताया क्यों महत्वपूर्ण है – ओम नाम का जाप।

ओम (ॐ) नाम जप की महिमा हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। इसे ब्रह्मांड की पहली ध्वनि माना जाता है और इसका जाप करने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं। ॐ का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह मन को शांत करता है, तनाव और चिंता को कम करता है, और एकाग्रता और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।

ॐ नाम जाप से कई आध्यात्मिक और मानसिक लाभ भी होते। ओम का जाप हिंदू धर्म में एक पवित्र और शक्तिशाली मंत्र माना जाता है, जो शरीर में अनेकों बीमारियों को नष्ट करने के साथ आत्मा को शांति और ऊर्जा प्रदान करता है। जिस किसी भी क्षेत्र मे ॐ नाम का जाप होता उस गांव में संकट विपदाओं से महादेव हमेशा रक्षा करते है और सुख शांति अमन चैन भाईचार प्रेम सैदव बना रहता है।

1. मानसिक शांति

 ओम का जाप करने से मन शांत और स्थिर होता है, जिससे मानसिक तनाव चिंता और जीवन में आने वाली विपदाएं टल जाती है।

2. सकारात्मक ऊर्जा

ओम का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

 

3. समुदायिक एकता:

निश्चित ही ओम का जाप करने के प्रभाव से समुदाय के लोगों में एकता और सामंजस्य बढ़ता है।

4. नाम जाप आध्यात्मिक जागरूकता का प्रबल साधन।

विश्व प्रसिद्धराष्ट्रीय संत श्री प्रेमानंद महाराज भी इस बात पर जोर देते हुए कहते हैं कि भगवान का किसी भी नाम जाप करने से लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है, जिससे वे अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।

5. मानसिक स्वास्थ्य

ओम का जाप करने से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, जिससे वे अपने जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। कुल मिलाकर ओम नाम जाप करने से न केवल व्यक्तिगत  बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी कई बड़े लाभ के साथ जीवन में बड़े सकारत्मक लाभ हो सकते है।

Related Articles

Back to top button