Games

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही दिन शतकों की बाढ़, ओडिशा के खिलाड़ी ने जड़ी डबल सेंचुरी; खूब चला RO-KO का बल्ला

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो गया है। पहले दिन कई मैचों में बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। प्लेट ग्रुप में बिहार की टीम ने 574 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। टीम की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। रोहित-कोहली ने भी वापसी पर शतकीय पारियां खेली। वहीं, ओडिशा के खिलाड़ी ने दोहरा शतक जड़ा।

HighLights

  1. विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन लगे 20 शतक
  2. ओडिशा के स्वास्तिक ने जड़ा दोहरा शतक
  3. रो-को का भी खूब चला बल्ला

घरेलू क्रिकेट में वनडे प्रारूप में खेले जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन ही दिन शतकों का अंबार लग गया। बुधवार को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के बीच वैभव सूर्यवंशी, सकीबुल गनी जैसे युवा सितारों ने भी चमक बिखेरी। एलीट और प्लेट ग्रुप के कुल 19 मैचों में 20 शतक और एक दोहरा शतक लगा।

बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश मुकाबले में सर्वाधिक तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इस मैच में बिहार ने रिकॉर्ड छह विकेट पर 574 रन का स्कोर बनाया, जो विश्व रिकॉर्ड है। वैभव सूर्यवंशी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह सबसे कम उम्र के शतकवीर बने। वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में बिहार के लिए खेल ने वाले सकीबुल गनी (32 गेंद) और झारखंड के कप्तान ईशान किशन (33 गेंद) सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने।

पहले दिन के शतकवीर बल्लेबाज-

  1. विराट कोहली, दिल्ली, 131
  2. रोहित शर्मा, मुंबई, 155
  3. वैभव सूर्यवंशी, बिहार, 190
  4. सकीबुल गनी, बिहार, 128
  5. आयुष लोहरका, बिहार, 116
  6. रिकी भुई, आंध्र प्रदेश, 122
  7. हिमांशु राणा, हरियाणा, 126
  8. रवि सिंह , रेलवे, 109
  9. स्वास्तिक, ओडिशा, 212
  10. सामंत्री, ओडिशा, 100
  11. स्नेहल काथुनकर, गोवा, 107
  12. अमन मोखादे, विदर्भ, 110
  13. ध्रुव शौरे, विदर्भ, 136
  14. यश दुबे, मप्र, 103
  15. देवदत्त पडिक्कल, कर्नाटक 147
  16. ईशान किशन, झारखंड, 135
  17. विष्णु विनोद, केरल, 102
  18. शुभम खजूरिया, जम्मू-कश्मीर, 129*
  19. अर्पित भार्तवाल, मेघालय, 104
  20. किशन लिंगदोह, मेघालय,  106
  21. पी जोतिन, मणिपुर, 101

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन के मैचों का हाल-

ग्रुप-ए

तमिलनाडु – 310/7
बनाम
पुडुचेरी- 209

तमिलनाडु ने 101 रन से जीत दर्ज की।

मध्य प्रदेश- 287/5
बनाम
राजस्थान- 188

एमपी ने 99 रन से मुकाबला जीता। 

झारखंड- 412/9
बनाम
कर्नाटक- 413/5

कर्नाटक ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। 

केरल- 348/8
बनाम
त्रिपुरा-203

केरल की 145 रन से जीत। 

ग्रुप-बी

चंडीगढ़- 208
बनाम
जम्मू कश्मीर- 209/0

जम्मू कश्मीर ने 10 विकेट से मैच जीता। 

असम- 282
बनाम
बड़ौदा- 283/5

बड़ौदा ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश- 324/5
बनाम
हैदराबाद- 240

यूपी ने 84 रन से मुकाबला जीता।

विदर्भ- 382/5
बनाम
बंगाल- 383/7

बंगाल ने तीन विकेट से मुकाबला जीता। 

सिक्किम- 236/7
बनाम
मुंबई- 237/2

मुंबई ने 8 विकेट से मुकाबला जीता। 

ग्रुप सी-

हिमाचल प्रदेश- 259
बनाम
उत्तराखंड- 164

हिमाचल प्रदेश ने 94 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़- 233
बनाम
गोवा- 234/4

गोवा ने 6 विकेट से मुकाबला जीता।

पंजाब- 347
बनाम
महाराष्ट्र- 296/8

पंजाब ने 51 रन से जीत दर्ज की।

ग्रुप डी-

ओडिशा- 345/6
बनाम
सौराष्ट्र- 347/5

सौराष्ट्र ने 5 विकेट से मुकाबला जीता। 

हरियाणा- 267/9
बनाम
रेलवेज- 270/4

रेलवेज ने 6 विकेट से मुकाबला जीता। 

आंध्रा- 298/8
बनाम
दिल्ली- 300/6

दिल्ली ने 4 विकेट से मैच जीता। 

सर्विसेज- 184
बनाम
गुजरात- 185/2

गुजरात ने 8 विकेट से मैच जीता।

प्लेट ग्रुप-

बिहार- 574/6
बनाम
अरुणाचल प्रदेश- 177

बिहार ने 397 रन से जीत दर्ज की। 

नागालैंड- 236
बनाम
मणिपुर- 241/9

मणिपुर ने 1 विकेट से जीत दर्ज की। 

मेघालय- 291
बनाम
मिजोरम- 212

मेघालय ने 79 रन से जीत दर्ज की। 

विराट ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

बता दें कि लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर पछाड़ दिया है। कोहली ने यह कारनामा विजय हजारे ट्रॉफी में बेंगलुरु में आंध्रा के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए किया। कोहली की यह 330वीं लिस्ट ए पारी थी।

सचिन तेंदुलकर ने 16 हजार रनों तक पहुंचने के लिए 391 पारियां ली थीं। उन्होंने 551 लिस्ट ए मुकाबलों की 538 पारियों में कुल 21,999 रन बनाए हैं, जिसमें 452 वनडे पारियों में उनके 18,426 रन शामिल हैं।

कोहली ने 10 हजार लिस्ट ए रन के बाद हर अगले हजार रन सबसे तेज बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 16 हजार रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में कोहली और तेंदुलकर ही दो भारतीय हैं। उनसे नीचे गोर्डन ग्रीनिज (422 पारियां), रिकी पोंटिंग (430), ग्राहम गूच और विव रिचर्ड्स (435) हैं।

रोहित ने कर ली वॉर्नर की बराबरी

वहीं, जयपुर में सिक्किम के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए रोहित शर्मा ने शतक जड़ा और उन्होंने वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक 9 बार 150 से अधिक का स्कोर बनाकर डेविड वॉर्नर की बराबरी की। रोहित ने सिक्किम के खिलाफ 38 वर्ष और 238 दिन की उम्र में शतक जड़ा और वह इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बने।

इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बंगाल के अनुस्तुप मजूमदार हैं जिन्होंने 39 वर्ष की उम्र में 2023-24 सीजन में दो शतक जड़े थे। रोहित ने 94 गेंद पर 155 रन की पारी खेली। इस दौरान 18 चौके और 9 छक्के जड़े।

Related Articles

Back to top button