राष्ट्रीय

77वां गणतंत्र दिवस: कब और कहां देखें परेड का लाइव प्रसारण? पूरी डिटेल

भारत 26 जनवरी, 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस वर्ष का समारोह ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का भी उत्सव है। इस साल की थीम “वंदे मातरम” है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि हैं।

 आज यानी 26 जनवरी, 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह न केवल भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन होगा, बल्कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक उत्सव भी बनेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। गणतंत्र दिवस परेड करीब 90 मिनट तक चलेगी।

गणतंत्र दिवस परेड 2026 कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस परेड आज यानी 26 जनवरी, 2026 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ से शुरू हुई है। यह परेड सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो गई है। गणतंत्र दिवस परेड का प्रसारण आज यानी सोमवार, 26 जनवरी, 2026 को दूरदर्शन पर हो रहा है। इसका लाइव प्रसारण सुबह 8 बजे से ही दूरदर्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा, परेड का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के यूट्यूब चैनल और सरकारी वेबसाइटों पर भी किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भारत के प्रमुख समाचार चैनल और डिजिटल पोर्टल भी कई भाषाओं में कमेंट्री के साथ इसका सीधा प्रसारण चल रहा है।

गणतंत्र दिवस 2026 की थीम

गणतंत्र दिवस 2026 का की थीम “वंदे मातरम” है। इसे केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने चुना है। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर “वंदे मातरम के 150 वर्ष” शीर्षक वाली आधिकारिक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। इसमें भारत के सभ्यतागत मूल्यों, सांस्कृतिक निरंतरता और सामूहिक विरासत को दर्शाने वाले दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे।

2026 में मुख्य अतिथि कौन होंगे?

गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में वैश्विक स्तर पर दो गणमान्य व्यक्ति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस वर्ष के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

अगर बात करें गणतंत्र दिवस के मौसम की तो 26 जनवरी, 2026 के पूर्वानुमान के अनुसार, नई दिल्ली में ठंडी, सर्दियाँ रहेंगी और सुबह का तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button