Games

WPL 2026 Final: जॉर्जिया वोल का फाइनल मुकाबले में आया तूफान, ठोका ताबड़तोड़ अर्धशतक

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 203 रन बनाए। जवाब में, जॉर्जिया वोल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जिससे आरसीबी मैच में बनी रही। स्मृति मंधाना ने भी उनका साथ दिया। वडोदरा में खेले जा रहे इस मुकाबले में वोल ने 9 चौके लगाए, जिससे दिल्ली के गेंदबाज बेबस दिखे।

HighLights

  1. जॉर्जिया वोल ने 37 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ा
  2. दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 203 रनों का लक्ष्य दिया
  3. स्मृति मंधाना ने वोल का बखूबी साथ निभाया

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। ये मैच वडोदरा में हुआ और दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जॉर्जिया वोल ने तूफानी पारी खेली और दिल्ली को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। वोल ने इस मुकाबले में 37 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

वोल के अलावा दूसरी छोर पर स्मृति मंधाना भी डटी रही और लगातार बड़े शॉट्स खेलती रही। हालांकि, वोल ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबजी जारी रखी और आरसीबी को मैच में बनाए रखा। उन्होंने अपनी फिफ्टी के दौरान 9 चौके जड़े और दिल्ली के गेंदबाजों के पास उनकी बैटिंग का कोई जवाब नहीं था।

जॉर्जिया वोल की पारी

वोल ने मैदान पर उतरते ही बड़े-बड़े शॉट्स खेलने शुरु कर दिए। आरसीबी ने 9 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद भी वोल ने टीम पर बड़े स्कोर का दबाव नहीं आने दिया और लगातार शॉट्स खेले। उन्होंने पहले 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद भी उनका बल्ला नहीं रुका।

वोल ने इस मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 79 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके निकले। वोल ने दिल्ली के खिलाफ इस मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ बेंगलुरु मुकाबले में बनी रही और टीम को जीत के करीब पहुंचा कर वे आउट हो गई।

दिल्ली की बल्लेबाजी

दिल्ली ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया था। दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कमाल की बैटिंग की थी। उन्होंने 37 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। इसके अलावा चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों पर 35 रन बनाए थे, जिसकी वजह से दिल्ली ने 203 रन बनाए और आरसीबी को 204 रनों का लक्ष्या दिया था।

बेंगलुरु की जीत

दिल्ली के 203 रन आरसीबी के लिए काफी नहीं थे और बेंगलुरु ने इस मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। वोल के अलावा मंधाना की पारी भी कमाल की रही। उन्होंने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। बेंगलुरु ने दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है।

Related Articles

Back to top button