अंतरराष्ट्रीय

Year Ender 2025: धर्म, साहित्य कला से लेकर समाजसेवी तक… इस साल इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा

साल 2025 में धर्म, साहित्य, कला और समाजसेवा जैसे क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इन व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। यह साल इन विभूतियों के जाने से एक युग के अंत का प्रतीक है, जिनकी स्मृतियाँ हमेशा जीवित रहेंगी।

 Year Ender 2025: साल 2025 समाप्त होने को है। अब से कुछ दिनों बाद ही हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस बीतते साल की तमाम यादें समेटे हम नए साल में नए उमंग के साथ प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां हर साल तमाम प्रकार की घटनाएं होती हैं, तो वहीं कई ऐसे भी प्रकरण होते हैं, जो काफी दुखद होते हैं।

साल 2025 ने कई अच्छी यादों को तो हमारे मस्तिष्क में छोड़ा ही, साथ में कुछ ऐसे घाव भी दिए जो समय के साथ धीरे-धीरे ही धूमिल होंगे। इस साल कई बड़ी हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कहा। इनमें धर्म, कला, विज्ञान और उद्योग जगत की कई बड़े नाम शामिल रहे। इस ईयर एंडर के आर्टिकल में हम उन सभी के बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

88 साल की उम्र में पोप फ्रांसिस ने दुनिया को कहा अलविदा

इसी साल पोप फ्रांसिस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। अपने आखिरी समय में उन्होंने कहा था कि जब चर्च के पुरुष और महिलाएं दीवारें खड़ी करते हैं तो वे कितना नुकसान करते हैं। कठोरता एक पाप है जो अक्सर पादरियों में आ जाता है।

Year Ender 2025

बताया जाता है कि पहले लैटिन अमेरिका पोप पद की ज्यादातर शान-शौकत को छोड़ दिया, होमोसेक्सुएलिटी के प्रति कैथोलिक नजरिए को नरम किया और अपने किसी भी पूर्ववर्ती की तुलना में ज्यादा महिलाओं को सीनियर पदों पर रखा। वेटिकन के अनुसार, अप्रैल में उनके अंतिम संस्कार में 250,000 से ज़्यादा लोग शामिल हुए थे।

आगा खान ने भी दुनिया को कहा अलविदा

इस्माइली संप्रदाय के अरबपति नेता आगा खान ने भी इसी साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपने जीवन में उन्होंने समाज के हित के लिए कई कड़े उठाए। आगा खान के बाद उनका उत्तराधिकारी भी चुना गया था। आगा खान ने अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ी थी।

Year Ender 2025 (2)

जेन गुडॉल ने 91 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया

दुनिया की मशहूर चिम्पैंजी वैज्ञानिक जेन गुडॉल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने इसी साल 1 अक्तूबर को दुनिया को अलविदा कहा था। बताया जाता है कि गोम्बे में 60 सालों के अध्ययन से उन्होंने चिम्पैंजियों की बुद्धिमत्ता साबित की। उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आखिरी सांस ली थी।

Year Ender 2025 (1)

हॉलीवुड एक्ट्रेस डायने कीटन का निधन

हॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा डायने कीटन (Diane Keaton) ने 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि डायने कीटन लॉस एंजेलिस में रहती थीं। उनका निधन इसी साल 11 अक्तूबर को हुआ था। हालांकि, उनकी मौत की वजह सामने नहीं आ सकी थी।

YEAR ENDER (1)

फैशन डिजाइनर जियोजिर्यो अरमानी ने दुनिया को कहा अलविदा

इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर जियोजिर्यो अरमानी जिन्होंने रेडी-टू-वियर फैशन में क्रांति लाई का 91 वर्ष की आयु में इसी साल सितंबर के महीने में निधन हो गया। अज्ञात बीमारी से जूझने के बाद घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली थी। अरमानी ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने अपने अंतिम दिनों तक कंपनी को समर्पित रखा।

Year Ender 2025 (6)

रॉबर्टा फ्लैक का निधन

इसी साल फरवरी के महीने में मधुर आवाज वाली ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका रोबर्टा फ्लैक का निधन हो गया। फ्लैक का मोहक गीत “द फर्स्ट टाइम एवर आई सॉ योर फेस” और “किलिंग मी सॉफ्टली विद हिज सॉन्ग” ने 1970 के दशक में चार्ट्स में शीर्ष स्थान हासिल किया था।

Year Ender 2025 (5)

मशहूर स्क्रीन राइटर टॉम स्टॉपर्ड का निधन

इसी साल नवंबर के महीने में ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध स्क्रीन राइटरों में शुमार टॉम स्टॉपर्ड का भी निधन हो गया। उन्होंने 88 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। टॉम स्टॉपर्ड बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी माने जाते थे। उन्होंने कई नाटक ऐसे किए, लिखे जिसने उन्हें काफी पहचान दिलाई।

Year Ender 2025 (7)

अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का निधन

इसी साल नवंबर के महीने में अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति डिक चेनी का निधन हो गया। वह 84 साल के थे। बताया जाता है कि वह काफी लंबे समय से दिल की बीमारियों से जूझ रहे थे। राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में रक्षा मंत्री बनने से पहले व्योमिंग से संसद सदस्य रहे चेनी ने 1991 के खाड़ी युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

Related Articles

Back to top button