सुबह की खाश खबरें

Gold Silver Price: तेजी के बाद थमी सोना-चांदी की रफ्तार, ₹6800 तक गिरे दाम; आपके शहर में गोल्ड कितना सस्ता?

Gold Silver Price Fall: सोने-चांदी के दामों में आज अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर मुनाफावसूली और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पहले सतर्कता के कारण चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई से ₹6800 से अधिक टूट गई, जबकि सोना भी ₹1100 से ज्यादा कमजोर हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दबाव देखा गया। निवेशक और खरीदार दोनों इस गिरावट से प्रभावित हुए हैं, जिससे बाजार में हलचल है

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में आज अचानक तेज गिरावट देखने को मिली, जिसने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया। एमसीएक्स पर दिनभर की मुनाफावसूली और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से पहले सतर्कता के माहौल के चलते चांदी के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलकर 6800 रुपए तक टूट गए, जबकि सोना भी 1100 रुपए की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹137,850 ₹126,363 ₹103,388 ₹251,580
मुंबई ₹138,080 ₹126,573 ₹103,560 ₹252,020
पटना ₹138,120 ₹126,610 ₹103,590 ₹252,840
जयपुर ₹138,180 ₹126,665 ₹103,635 ₹252,950
कानपुर ₹138,240 ₹126,720 ₹103,680 ₹253,050
लखनऊ ₹138,240 ₹126,720 ₹103,680 ₹253,050
भोपाल ₹138,350 ₹126,821 ₹103,763 ₹253,250
इंदौर ₹138,340 ₹126,812 ₹103,755 ₹252,950
चंडीगढ़ ₹138,200 ₹126,683 ₹103,650 ₹252,680
रायपुर ₹138,140 ₹126,628 ₹103,605 ₹252,580

MCX पर कितने गिरे 24 कैरेट गोल्ड के दाम?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर बुधवार, 07 जनवरी को 5 फरवरी 2026 डिलीवरी वाले 24 कैरेट गोल्ड में 0.83 फीसदी की गिरावट आई और 1158 रुपए की गिरावट के साथ 1,37,925 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा। कारोबार के दौरान दिन का हाई लेवल 1,39,140 रुपए और लो लेवल 1,37,700 रुपए (gold rate today) रहा। जबकि पिछले दिन यह 1,39,083 के लेवल पर क्लोज हुआ था। बाजार जानकारों के मुताबिक, हाल की तेज बढ़त के बाद सोने में यह मामूली मुनाफावसूली है।

Related Articles

Back to top button