जयपुर गोपी नाथ जी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट

राजस्थान में कांग्रेस का ‘अरावली बचाओ जनआंदोलन’ शुरू, अजमेर में जोरदार प्रदर्शन

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कांग्रेस ने ‘अरावली बचाओ जनआंदोलन’ शुरू किया। अजमेर में डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में एक रैली निकाली गई। यह पैदल मार्च अरावली पर्वतमाला की रक्षा, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित किया गया। मनरेगा को लेकर भी विरोध प्रदर्शन हुआ।

Hero Image
 

HighLights

  1. कांग्रेस ने ‘अरावली बचाओ जनआंदोलन’ की शुरुआत की।
  2. अजमेर में डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में रैली।
  3. पर्यावरण संरक्षण और मनरेगा को लेकर विरोध प्रदर्शन।

 केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों ने शनिवार को प्रदेशभर में ‘अरावली बचाओ जनआंदोलन’जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसी क्रम में अजमेर जिले में भी कांग्रेस द्वारा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

शनिवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में करीब तीन किलोमीटर पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च अरावली पर्वतमाला की रक्षा, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित किया गया।

Related Articles

Back to top button