अंतरराष्ट्रीय

रूस से युद्ध के बीच फ्रांस के साथ जेलेंस्की की बड़ी डील, यूक्रेन खरीदेगा 100 राफेल

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फ्रांस के साथ 100 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन की सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। रूसी मिसाइल हमले में पूर्वी यूक्रेन के बालाक्लिया शहर में तीन लोगों की मौत हो गई है।

जेलेंस्की पहुंचे हैं पेरिस
जेलेंस्की फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के लिए ऐसे समय पेरिस पहुंचे हैं, जब यूक्रेन पर रूसी ड्रोन और मिसाइलों से हमले बढ़ गए हैं। यहीं नहीं रूसी बल यूक्रेन के जपोरिजिया क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जेलेंस्की ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने 100 राफेल लड़ाकू विमानों का आर्डर दिया है।

Related Articles

Back to top button