जयपुर गोपी नाथ जी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट

जयपुर में JCB फैक्टरी में भीषण आग, कई ड्रमों में ब्लास्ट; खाली कराया गया इलाका

जयपुर के भांकरोटा इलाके में सोमवार शाम एक जेसीबी सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। तेल से भरे ड्रमों के कारण आग तेजी से फैली, जिससे कई विस्फोट हुए। एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली करा लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Hero Image
 

HighLights

  1. जयपुर के भांकरोटा में जेसीबी फैक्ट्री में आग।
  2. तेल ड्रमों के कारण आग तेजी से फैली, विस्फोट।
  3. आसपास का इलाका खाली कराया गया, कोई हताहत नहीं।

राजस्थान के जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, जेसीबी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। एहतियात के तौर पर आस-पास के इलाके को खाली करा लिया गया है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम को भांकरोटा इलाके में एक जेसीबी सर्विस सेंटर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल कर्मियों को बुलाया गया था और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि सर्विस सेंटर में तेल से भरे कई ड्रम रखे हुए थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर केंद्र के पास के इलाके को खाली करा लिया गया है और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button