दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मथुरा प्रशासन अलर्ट, DM और SSP ने पटाखा बाजारों का किया औचक निरीक्षण।
हादसों की रोकथाम के लिए मथुरा प्रशासन की तैयारी, अग्निशमन इंतजामों की हुई जांच।

दीपावली से पहले मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पटाखा दुकानों का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण।
मथुरा। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने रामलीला मैदान और गोविन्द नगर थाना क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी स्थिति की जांच की गई, ताकि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में आगजनी की घटना पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।
निरीक्षण के दौरान पटाखा विक्रेताओं को अग्निशमन यंत्रों के सही संचालन की जानकारी रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को दीपावली के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए गए।
प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।