परिवर्तन निर्देशालय समाचारसुबह की खाश खबरेंसुबह के प्रमुख समाचार

सीतापुर में विधिक सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर, निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई

सीतापुर।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार सोमवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान में विधिक सेवा दिवस के अवसर पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सक्सेना के निर्देशन और अपर जिला जज/सचिव नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर में अपर जिला जज, स्पेशल पाक्सो कोर्ट भगीरथ वर्मा, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सुजीत बाजपेई, मध्यस्थ अधिवक्ता विमल मोहन मिश्र, अधिवक्ता भूपेन्द्र दीक्षित तथा विद्यालय का शिक्षकीय स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी देना है।
शिविर में बताया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला, बालक, विकलांग, मानसिक रोगी, ट्रांसजेंडर समुदाय, बेगार या मानव तस्करी के शिकार व्यक्ति तथा जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, वे निःशुल्क कानूनी सहायता के पात्र हैं।

टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है।
शिविर में पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत और मध्यस्थता जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने श्रीमती बच्ची देवी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और सतेन्द्र कुमार अनटिल बनाम सीबीआई जैसे मामलों के उदाहरण देते हुए कानून की उपयोगिता बताई।
शिविर में पराविधिक स्वयंसेवकों सहित कार्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button