दिल्ली एनसीआर

दिल्ली और गुरुग्राम में कोहरे का असर, कई इलाकों में विजिबिलिटी घटी; IMD की लोगों से सतर्क रहने की सलाह

राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों में मध्यम से हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई है। यह पूर्वानुमान 21 जनवरी 2026 को सुबह 6:41 से 9:41 बजे तक प्रभावी रहेगा। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

HighLights

  1. दिल्ली में कई इलाकों में मध्यम से हल्का कोहरा छाएगा
  2. कोहरे के कारण यातायात और दृश्यता पर पड़ेगा असर
  3. IMD ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी डिस्ट्रिक्ट लेवल नाउकास्ट के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में मध्यम कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना जताई गई है, जबकि बाकी क्षेत्रों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली और उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

वहीं, अन्य क्षेत्रों में शैलो फॉग यानी हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही गुरुग्राम में भी सुबह के वक्त कोहरा रहा। विजिबिलिटी बेहद कम रही।  यह मौसम पूर्वानुमान 21 जनवरी 2026 को सुबह 6 बजकर 41 मिनट से 9 बजकर 41 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

हापुड़ में पारा 5 डिग्री तक गिरा, सुबह हल्की ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंड का असर लगातार महसूस किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के सफदरजंग, लोधी रोड और रिज क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। उधर, गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, हापुड़ में ठंड का प्रकोप अधिक दिखा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह के समय हल्की ठंड और कुछ स्थानों पर कोहरे की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, हालांकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है।

फिलहाल कोई चेतावनी नहीं, लेकिन सतर्क रहने की सलाह

IMD ने स्पष्ट किया है कि इस समय दिल्ली के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन लोगों को सचेत और तैयार रहने की सलाह दी गई है। कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी आ सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

कोहरे से यातायात और जनजीवन पर असर

  • हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।
  • ट्रेनों और उड़ानों के समय में देरी संभव है।
  • सुबह के समय ऑफिस जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की जरूरत है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार, मध्यम कोहरे के दौरान दृश्यता घटने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

मौसम विभाग की सलाह

  • वाहन चलाते समय धीमी गति रखें।
  • फॉग लाइट और लो बीम का उपयोग करें।
  • अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • बुजुर्ग, बच्चों और अस्थमा या सांस की बीमारी से पीड़ित लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button