Gold Silver Price Today LIVE: चांदी में अचानक जोरदार उछाल, ₹10000 बढ़े दाम; गोल्ड ने पकड़ी तूफानी रफ्तार

Gold Silver Price Today Hike: आज, 20 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया। वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक में तेजी देखी गई। दिलचस्प बात यह है कि चांदी में एक बार फिर सोने से ज्यादा उछाल देखा गया। जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानिए ताजा अपडेट
ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव (Iran US Tension) के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। वैश्विक बाजार कोमेक्स में सोना 5030 डॉलर प्रति औंस (gold price today) के ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 1.31 फीसदी की तेजी के साथ 78 डॉलर प्रति औंस (silver price today) पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना 0.66 फीसदी यानी करीब 1017 रुपए रुपए की तेजी के साथ 1,55,836 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। जबकि चांदी में 1.68 फीसदी का उछाल आया कीमत 4057 रुपए बढ़कर 2,45,450 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम हो गई।
आज वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी क्यों आई? जागरण बिजनेस के लाइव ब्लॉग में जानते हैं पल-पल के अपडेट।
Silver Price Hike: 3 बजने से पहले चांदी में तूफानी तेजी
Silver Price Hike: दोपहर तीन बजने से पहले चांदी में अचानक तूफानी तेजी आई। एमसीएक्स पर इसमें 4.35 फीसदी का उछाल आया और कीमत 10,507 रुपए बढ़कर 2,51,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। खबर लिखे जाने तक इसका हाई लेवल 2,52,067 रुपए और लो लेवल 2,41,245 रुपए था। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,41,393 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Investment: दुनिया के 10 सबसे बड़े गोल्ड कंज्यूमर में भारत कहां?
इंवेस्टोपीडिया के साल 2024 के डेटा के अनुसार, भारत और चीन में सोने की सबसे अधिक खपत है। ये दोनों देश सोने के सबसे बड़े कंज्यूमर बने हुए हैं। सोने की ज्वैलरी की ग्लोबल डिमांड इस कीमती धातु की कुल डिमांड का लगभग 50% है।
| रैंक | देश | खपत (टन में) |
| 1 | भारत | 563.4 |
| 2 | चीन | 511.4 |
| 3 | अमेरिका | 132.1 |
| 4 | रूस | 41.2 |
| 5 | तुर्किये | 40.9 |
| 6 | सऊदी अरब | 35 |
| 7 | यूएई | 34.7 |
| 8 | ईरान | 26.7 |
| 9 | इजिप्ट | 26.1 |
| 10 | इंडोनेशिया | 22.8 |
Silver Price Hike: चांदी की कीमतों में क्यों आया उछाल?
चांदी की कीमत शुक्रवार को 78 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चली गई। यह चार हफ्तों में पहली साप्ताहिक बढ़त की ओर है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव (us iran tensions) बढ़ने से चांदी में तेजी आई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि परमाणु समझौता करो, वरना परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले की धमकी दी।
एशिया में लूनर न्यू ईयर की छुट्टी से ट्रेडिंग कम रही। पहले चीनी सट्टेबाजों के कारण चांदी में तेज उछाल और फिर गिरावट आई थी। अब निवेशक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल ओपन मार्केट कमेडिटी (FOMC) मिनट्स पर नजर रख रहे हैं।
Gold Silver Price: आपके शहर में क्या हैं 24K, 22K और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹155,640 | ₹142,670 | ₹116,730 | ₹245,650 |
| मुंबई | ₹155,910 | ₹142,918 | ₹116,933 | ₹246,080 |
| पटना | ₹155,810 | ₹142,826 | ₹116,858 | ₹245,940 |
| जयपुर | ₹155,880 | ₹142,890 | ₹116,910 | ₹246,040 |
| कानपुर | ₹155,940 | ₹142,945 | ₹116,955 | ₹246,140 |
| लखनऊ | ₹155,940 | ₹142,945 | ₹116,955 | ₹246,140 |
| भोपाल | ₹156,060 | ₹143,055 | ₹117,045 | ₹246,340 |
| इंदौर | ₹156,060 | ₹143,055 | ₹117,045 | ₹246,140 |
| चंडीगढ़ | ₹155,900 | ₹142,908 | ₹116,925 | ₹246,080 |
| रायपुर | ₹155,840 | ₹142,853 | ₹116,880 | ₹ 245,980 |
Gold Silver Price Hike Reason: सोने-चांदी की कीमत बढ़ने की वजह क्या है?
सोने-चांदी में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सुरक्षित निवेश में खरीदारी बढ़ना है। वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश माना जाता है, जब भी दुनिया में संघर्ष या तनाव बढ़ता है तो इन दोनों कीमती घातुओं में तेजी देखी जाती है।
Gold Rate Today: आपके शहर में क्या हैं चांदी के ताजा रेट?
| शहर | चांदी की कीमत |
| नई दिल्ली | ₹245,650 |
| मुंबई | ₹246,080 |
| कोलकाता | ₹245,750 |
| चेन्नई | ₹246,790 |
| पटना | ₹245,940 |
| जयपुर | ₹246,040 |
| कानपुर | ₹246,140 |
| लखनऊ | ₹246,140 |
| भोपाल | ₹246,340 |
| इंदौर | ₹246,140 |
| चंडीगढ़ | ₹246,080 |
| रायपुर | ₹245,980 |
Gold Silver Price IBJA: सोने में मामूली गिरावट, लेकिन चांदी उछली
Gold Silver Price: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर 24 कैरेट गोल्ड में 132 रुपए की मामूली गिरावट आई और कीमत 1,54,438 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि पिछले दिन यह कीमत 1,54,570 रुपए थी। इसके अलावा चांदी में 792 रुपए का मामूली उछाल आया और कीमत 2,45,564 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले का कारोबारी दिन इसकी कीमत 2,55,772 रुपए थी।
Gold Silver Price Comex: वैश्विक बाजार का क्या है हाल?
Gold Silver Price: कोमेक्स पर सोना 0.73 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने तक इसमें 36.50 डॉलर की तेजी आई और कीमत 5034 डॉलर प्रति औंस हो गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 5015 डॉलर प्रति औंस पर क्लोज हुआ था। जबकि जांदी 1.44 फीसदी यानी 1.16 डॉलर की तेजी के साथ 78.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।



