बार एसोसिएशन सिकराय ने जिला न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों का किया सम्मान।
न्यायिक गरिमा और अधिवक्ता परंपरा का सम्मान, सिकराय बार एसोसिएशन ने आयोजित किया स्वागत समारोह।


सिकराय। बार एसोसिएशन सिकराय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिला न्यायाधीश केशव कौशिक सहित न्यायिक अधिकारियों का अधिवक्ताओं की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समारोह में बार अध्यक्ष कैलाश बैसला के नेतृत्व में जिला न्यायाधीश केशव कौशिक को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अनामिका सारण का शॉल, पुष्प एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं ACJM रविंद्र सिंह यादव और न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद खरा का भी साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश बोहरा ने स्वागत भाषण देते हुए जिला न्यायाधीश केशव कौशिक के कार्यों तथा बार एसोसिएशन सिकराय के विकास के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिवक्ताओं के हित में हुए कार्यों की चर्चा करते हुए आभार व्यक्त किया।
समारोह का मंच संचालन महावीर जैमन ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर, लखनलाल बेरवा, राजेश मीणा, भारतेश शर्मा, बार सचिव धर्म सिंह बेरवा, बार कोषाध्यक्ष छोटेलाल मीणा, राजू लाल बेरवा, संदीप वर्मा, अनिल मीणा, ताराचंद गुर्जर, सुरेश मीणा, उदय सिंह गुर्जर, रामचंद्र वैष्णव, अमरनाथ, बलवीर सिंह राजपूत, महेंद्र मीणा, रमाकांत मीणा, धर्मेंद्र चौधरी, अमरनाथ शर्मा, शंकर लाल शर्मा, बनवारी लाल सैनी, प्रकाश शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

