क्राइम समाचार

बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, लालसोट निवासी 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार।

आस्था की चौखट पर शराफत का नकाब, भीतर छिपा था चोरी का हिसाब!

13 मुकदमों में दर्ज आरोपी गिरफ्तार, छह महीने पुरानी मंदिर चोरी का सिकंदरा पुलिस ने किया खुलासा।

दौसा। जिले के दुब्बी गांव स्थित सीतावाला बालाजी मंदिर में चांदी के मुकुट और छत्र चोरी के मामले में सिकंदरा पुलिस ने लालसोट निवासी दिनेश उर्फ दीनदयाल (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 19 मई  को पूजा-पाठ के बहाने मंदिर पहुंचा और मौका पाकर चांदी के मुकुट व छत्र चोरी कर ले गया। मामले में 21 मई को प्रकरण संख्या 227/2026 दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ दौसा, जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली और टोंक सहित विभिन्न जिलों में चोरी व नकबजनी के 13 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से 14 नवंबर को उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मंदिर में भक्त बनकर प्रवेश करता और पूजा-पाठ की आड़ में वारदात को अंजाम देता था। अब पुलिस चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और अन्य संभावित वारदातों के खुलासे में जुटी है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह, एएसआई संजय सिंह तथा कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह और अजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button