जिला अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह बना एकता और उत्साह का बड़ा मंच।
महिला व युवा कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा, संगठन मजबूत करने का संकल्प....।

राहुल गांधी के संदेश पर दौसा तैयार, रैली में दिखेगी सबसे मजबूत भागीदारी,जमीनी नेता ओड पर कार्यकर्ताओं का भरोसा, विकास और सम्मान दोनों सुरक्षित।
क्राइम इंडिया टीवी डिजिटल डेस्क। मनोज कुमार सोनी। दौसा। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामजीला ओड के पदभार ग्रहण समारोह ने जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा और महिला कार्यकर्ताओं तक की उल्लेखनीय उपस्थिति दिखी, जो स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस अब मजबूत नेतृत्व के तहत संगठित होकर आगे बढ़ने को तैयार है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ओड वर्षों से गांव-ढाणी के लोगों के बीच सक्रिय रहते हुए कांग्रेस की नीति को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और मजबूत होगा और हर वर्ग का सम्मान सुरक्षित रहेगा। मंच से कार्यकर्ताओं की आवाज़ एक ही थी “ओड के साथ कांग्रेस विकास के रास्ते पर साथ”
वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा कार्यक्रम में पूर्व सांसद मुरारीलाल मीणा, पूर्व मंत्री गोलमा देवी, पूर्व जिला प्रमुख बलवन्ती दूबे, महुवा पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुडला, बांदीकुई पूर्व विधायक गजराज खटाना, चंचल कसाना,सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे और ओड को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि ओड संगठन के लिए समर्पित हैं और कांग्रेस को नए क़दम कभी पीछे नहीं जाने देंगे।उनकी बातों से साफ था दौसा में कांग्रेस की नई शुरुआत का विश्वास रामजीला ओड ही हैं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा “राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन चल रहा है। दौसा से सबसे जोशीली भागीदारी ओड जी के नेतृत्व में होगी।”रैली में जिले से सबसे अधिक कार्यकर्ता ले जाने का संकल्प दोहराया गया।
विधायक की अनुपस्थिति को बताया ‘व्यक्तिगत कारण’कार्यक्रम में जिले के विधायक नहीं पहुंच पाए जिसे नेतृत्व ने व्यक्तिगत व्यस्तता माना और कहा “कांग्रेस का हर नेता हमारा अपना है, साथ मिलकर ही हम आगे बढ़ेंगे।”नेताओं के इस बयान ने संगठन में एकता की तस्वीर और मजबूत कर दी। पदभार से पहले विशाल जुलूस – लोगों का जबरदस्त स्वागत नगर के मुख्य मार्गों से निकले जुलूस ने उत्सव का माहौल बना दिया।चारों ओर से फूल बरसते रहे, ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए“रामजीला ओड जिंदाबाद कांग्रेस जिंदाबाद!”युवा और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका ने संगठन की नई ऊर्जा का संदेश दिया। संगठन का लक्ष्य – हर गांव में कांग्रेस की मजबूत मौजूदगी “कांग्रेस जनता की पार्टी है। हमारा लक्ष्य हर घर में कांग्रेस की आवाज़ पहुंचाना है।”उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने,युवा और महिलाओं को नेतृत्व में लाने,सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग,और जन-संपर्क अभियान को तेज करने की घोषणा की।
हर वर्ग का सम्मान, हर कार्यकर्ता की भागीदारी “कांग्रेस परिवार है, और परिवार में हर सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।” कार्यकर्ताओं ने इस नारे के साथ तालियां बजाईं “बूथ जीते, जिला जीते – ओड जी के साथ सब जीते।” पदभार ग्रहण समारोह ने यह साफ कर दिया कि दौसा कांग्रेस अब संगठन, सम्मान और सकारात्मक राजनीति की राह पर तेजी से आगे बढ़ चुकी है।कार्यकर्ताओं का जोश और नेतृत्व की निष्ठा यह संदेश दे गई आने वाला समय कांग्रेस और रामजीला ओड का है।



