क्राइम समाचार

हनीट्रैप में फंसाकर पाकिस्तानी महिला को भेज रहा था खुफिया जानकारी, जैसलमेर में पकड़ा गया जासूस

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक पाकिस्तानी जासूस झाबराराम को पकड़ा गया है। वह एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर के हनीट्रैप में फंसकर भारतीय सामरिक जानकारी भेज रहा था। झाबराराम चार साल से सीमावर्ती क्षेत्र में ई-मित्र केंद्र चला रहा था। जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा गया है। सुरक्षा एजेंसियों की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक झाबराराम पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था।

वह हनीट्रैप में फंसकर भारतीय सामरिक महत्व की जानकारियां महिला हैंडलर को भेजता था। वह सीमावर्ती क्षेत्र में चार साल से ई-मित्र केंद्र संचालित कर रहा था।

जैसलमेर के नेहड़ान गांव निवासी झाबराराम पुत्र भानाराम मेघवाल को सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार देर रात हिरासत में लिया। सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम उसे लेकर सोमवार को जयपुर पहुंची।

आरोपित के मोबाइल और कम्प्यूटर को फोरेंसिक जांच के लिए कब्जे में लेने के साथ ई-मित्र केंद्र से कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जैसलमेर जिले में पांच पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार किए गए थे।

Related Articles

Back to top button