क्राइम समाचार

ज्वेलरी और अंडरगारमेंट गायब, डैशकैम में कैद हुआ जुर्म; उदयपुर IT स्टाफ रेप केस की 10 बड़ी बातें

उदयपुर में एक आईटी फर्म की महिला मैनेजर के साथ हुए कथित दुष्कर्म मामले में नए खुलासे हुए हैं। मेडिकल जांच में रेप और चोटों की पुष्टि हुई है। पीड़िता ने बताया कि कार के डैशकैम में घटना और आरोपियों की बातचीत रिकॉर्ड हो गई थी। उसकी शिकायत पर सीईओ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पीड़िता के कुछ गहने और कपड़े भी गायब थे।

HighLights

  1. मेडिकल जांच में दुष्कर्म और चोटों की पुष्टि हुई।
  2. कार डैशकैम में घटना और बातचीत रिकॉर्ड हुई।
  3. सीईओ सहित तीन आरोपी पुलिस हिरासत में।

 राजस्थान के उदयपुर में एक आईटी फर्म की महिला मैनेजर के साथ सीईओ और को-स्टाफ द्वारा दुष्कर्म की घटना के कुछ दिनों बाद इस चौंकाने वाली घटना के बारे नई डिटेस्ल सामने आई है।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई और पता चला कि पीड़िता को चोटें आईं थी और उसे अपने प्राइवेट पार्ट्स के साथ-साथ शरीर के दूसरे हिस्सों में भी दर्द हो रहा था। पीड़िता ने कार का डैशकैम भी चेक किया, जिसमें कथित तौर पर यह घटना और आरोपियों की बातचीत रिकॉर्ड हुई थी। अपनी शिकायत में उसने पुलिस के बताया कि उसकी कुछ ज्वेलरी, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे।

पुलिस ने बताया कि उदयपुर में बर्थडे पार्टी के बाद महिला मैनेजर के साथ कथित गैंगरेप के सिलसिले में एक प्राइवेट आईटी कंपनी के सीईओ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें कोर्ट ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। यह घटना कथित तौर पर 20 दिसंबर का रात उदयपुर में हुई।

मामले की 10 बड़ी बातें

  1. होश में आने के बाद पीड़िता ने बताया कि उसे जब होश आया तो उसने देखा तो शरीर पर चोटें देखीं।
  2. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में उसने कार डैशकैम चेक किया,जिसमें कथित तौर पर पूरी घटना के साथ आरोपियों की बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई।
  3. उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और डैशकैम रिकॉर्डिंग को सबूत के तौर पर पेश किया, साथ ही उसे लगी चोटों का भी ब्यौरा दिया।
  4. शिकायत में पीड़िता ने पुलिस के बताया कि उसकी कुछ ज्वेलरी, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब थे।
  5. यह मामला एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस माधुरी वर्मा को सौंप दिया गया है।
  6. इस घटना में उदयपुर की एक IT फर्म शामिल है, जिसके CEO ने कथित तौर पर उसी कंपनी के एक कर्मचारी के साथ मिलकर यह अपराध किया। पीड़िता उसी IT फर्म में मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी।
  7. महिला की शिकायत और PTI की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में तीन लोग शामिल थे: CEO, फर्म की एक महिला कर्मचारी और उस महिला कर्मचारी का पति। महिला कर्मचारी का पति उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है।
  8. आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने यह अपराध किया। सुखेर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।
  9. शिकायत के अनुसार, एक पार्टी के बाद, जब दूसरे मेहमान धीरे-धीरे चले गए, तो पीड़िता अकेली रह गई। कार में पहले से ही CEO और महिला कर्मचारी का पति बैठे थे। यात्रा के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर एक दुकान से सिगरेट जैसी चीज़ें खरीदीं और पीड़िता को दीं। HT ने पहले बताया था कि आरोपियों ने शराब खरीदी और जबरदस्ती उसे पिलाई।
  10. पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस पदार्थ का सेवन करने के बाद वह बेहोश हो गई। उसने बताया कि अगली सुबह उसे होश आया और उसे एहसास हुआ कि उसके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है।

Related Articles

Back to top button