नोएडा

Noida News: सुपरटेक इको विलेज-दो में कार की टक्कर से तीन हाउसकीपिंग कर्मी घायल

नोएडा के सुपरटेक इको विलेज-दो में एक कार ने तीन हाउसकीपिंग कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। घटना सुपरटेक इको विलेज-दो में हुई, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार कार चालक ने तीन हाउसकीपिंग कर्मचारियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपित चालक को गिरफ्तार कर कार सीज करने की कार्रवाई की है।

क्षेत्र की सुपरटेक इको विलेज-2 निवासी आरोपित राहुल अपनी तेज रफ्तार कार सोसाइटी की पार्किंग में ले जा रहे थे। वह वाहन पार्किंग रैंप पर पहुंचे। यहां अनियंत्रित कार ने सामने चल रहे हाउसकीपिंग स्टाफ को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन तीनों घायलों को शाहबेरी स्थिति वृंदावन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इनकी स्थिति सामान्य बताई है।

हादसे में घायलों की पहचान मनीराम (40) निवासी गांव बुआरा थाना दरसड़ा जिला दतिया मध्य प्रदेश, राजू (40) निवासी गांव सिलरा थाना करेरा जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश व मोनिका देवी (30) निवासी गांव गजपुरा थाना किशनी मैनपुरी के रूप में हुई है। घटना के बाद निवासियों के साथ साथी कर्मचारियों ने हंगामा किया।

सोसाइटी निवासियों ने ऐसे हादसों को रोकने के लिए पार्किंग रैंप पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और स्पीड कंट्रोल उपायों की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया घायलों की तहरीर पर आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी कार को टक्कर मार कर भागने की चर्चा

सोसाइटी के कुछ लाेगों का कहना है कि आरोपित कार चालक राहुल कहीं से लौट रहा था। पर्थला के पास दूसरी कार को टक्कर मार दी थी। दूसरा कार चालक पीछा कर रहा था। इसके चलते वह तेज रफ्तार में ईको विलेज दो सोसाइटी के गेट नंबर दो से अंदर पहुंचा था। पार्किंग में कार ले जाने की जल्दबाजी में उसने हाउस कीपिंग स्टाफ को चपेट में ले लिया।

Related Articles

Back to top button