‘ये गहरी चिंता की बात…हालात पर हमारी बारीक नजर’, वेनेजुएला मामले पर भारत की प्रतिक्रिया

अमेरिकी सरकार द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी से वैश्विक स्तर पर अफरा-तफरी का माहौल है। इस घटना पर भारत ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इसे ‘गंभीर चिंता का विषय’ बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वे वेनेजुएला की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। कुछ देश अमेरिका का समर्थन कर रहे हैं, जबकि अन्य शांति की अपील कर रहे हैं।
HighLights
- अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार किया
- भारत ने वेनेजुएला की स्थिति पर चिंता व्यक्त की
- विदेश मंत्रालय ने कहा, हालात पर बारीकी से नजर
अमेरिकी सरकार ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरिस को गिरफ्तार कर लिया। अमेरिका के इस कदम से पूरी दुनिया में अफरा-तफरी का माहौल है। कुछ देश अमेरिका का समर्थन कर रहे हैं, तो कई देश शांति की गुहार लगा रहे हैं। इसी बीच भारत ने भी इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, “वेनेजुएला में जो कुछ हो रहा है, वो चिंता का विषय है। हमने बारीकी से इस पूरी स्थिति पर नजर बना रखी है।”



