क्राइम समाचार
Trending

जयपुर में हड़कंप: IPS किशन सहाय पर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज।

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक झटका, IPS किशन सहाय मीणा APO।

जयपुर। राजधानी जयपुर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 53 वर्षीय महिला ने IPS अधिकारी किशन सहाय के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। यह मामला मालवीय नगर थाने में दर्ज हुआ है और जांच एडिशनल DCP स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

पीड़िता के अनुसार IPS ने उसे शादी का झांसा देकर अपने सरकारी आवास पर बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। महिला का कहना है कि वह पहली बार जयपुर आई थी और भरोसा कर किशन सहाय के पास गई थी।

आरोप है कि घटना के बाद आईपीएस ने शिकायत नहीं करने के लिए धमकी दी और लगातार वीडियो कॉल के जरिए मानसिक दबाव बनाया। यहां तक कि उसका मोबाइल भी बंद करवा दिया गया। डर और दबाव के चलते महिला ने तत्काल शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में दूसरे राज्य से डाक के माध्यम से पुलिस को शिकायत भेजी।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने 29 अप्रैल को FIR दर्ज कर ली। मामले के सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर उसे मेडिकल जांच और बयान के लिए बुलाया है।

वहीं, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी खुद को एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा और विज्ञान प्रचारक बताता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी IPS अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है।

राजस्थान: IPS किशन सहाय मीणा APO

राजस्थान सरकार ने IPS किशन सहाय मीणा (2004 बैच) को प्रशासनिक कारणों से APO कर दिया है।वह IG मानवाधिकार, पुलिस मुख्यालय जयपुर में तैनात थे और अब अगली पोस्टिंग तक प्रतीक्षा में रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button