आस्था का अपमान

झगड़े में पत्नी ने पत्थर से पति को मौत के घाट उतार दिया।

कोरबा के कटघोरा में घरेलू विवाद ने ली जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम तुमान में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने अंततः हिंसक मोड़ ले लिया और पत्नी ने आत्मरक्षा में अपने पति की जान ले ली।

विवाद बढ़ा, पत्थर के जाता से वार

पुलिस के अनुसार, रात में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि पति शराब के नशे में था और मारपीट की नौबत आ गई। इसी बीच खुद को बचाने की कोशिश में पत्नी ने घर में रखा पत्थर का जाता उठाया और पति के सिर पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि 40 वर्षीय मनहरण यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

लाश रातभर कमरे में ही पड़ी रही

घटना के बाद पत्नी सदमे और डर में चुप रही। रातभर शव घर के कमरे में ही पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना भेजी गई।

पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर

कटघोरा थाना प्रभारी, कोरबा पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत गांव पहुँची। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, साक्ष्य जुटाए गए और आरोपी पत्नी कविता यादव (37) को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया।

शराब की लत बड़ी वजह

ग्रामीणों ने बताया कि मनहरण को लंबे समय से शराब की आदत थी। नशे में वह अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। एएसपी नीतिश ठाकुर ने भी यह पुष्टि की कि दोनों के बीच शराब के प्रभाव में विवाद होना आम बात थी।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button