नांदरी में 12 गांवों का धर्मिक व विकास कार्यों का भव्य आयोजन, 3.50 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास।
नांदरी बना विकास का केंद्र, 10 बीघा खेल मैदान का उद्घाटन

12 गांवों की सहभागिता, नांदरी में प्रसादी व विकास कार्यक्रम सम्पन्न
क्राइम इंडिया टीवी डिजिटल डेस्क,मनोज कुमार सोनी दौसा/सिकराय क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांदरी में रविवार को सरपंच कमल मीणा के नेतृत्व में 12 गांवों का संयुक्त धार्मिक एवं विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया। सरपंच कमल मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में 12 गांवों के ग्रामीणों के लिए प्रसादी आयोजन रखा गया, वहीं ग्राम पंचायत क्षेत्र में 10 बीघा भूमि में विकसित किए गए खेल मैदान का उद्घाटन भी किया गया। इसके साथ ही कई ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में युवा नेता संतोष मीणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्राम पंचायत नांदरी में विधायक विक्रम बंसीवाल के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य किए गए हैं और यह पंचायत विकास के मामले में अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह मीणा (सिकराय) ने कार्यक्रम में बाहर से पधारे हुए अतिथियों व पटेलनों का साफा और माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विधायक विक्रम बंसीवाल के विकास कार्यों के उद्घाटन के उद्देश्य से रखा गया था, लेकिन अस्वस्थता के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में उनके बड़े भाई ने कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सरपंच कमल मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए स्वयं पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।युवा प्रतिनिधि संतोष नांदरी ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही कार्यक्रम सफल हो सका।
इस अवसर पर पद दंगल कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने अपनी वाणी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यों पर प्रकाश डाला। मेंडिया किशन मीणा (नांदरी) ने भी अपनी वाणी के माध्यम से कथा सुनाते हुए भाजपा की नीतियों की सराहना की। कुल मिलाकर नांदरी में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक, सामाजिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, जिसमें जनसहभागिता और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण देखने को मिला।



