Business

Gold Price Hike: सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, भाव पहुंचा ₹1.9 लाख के पार; एक झटके में 14701 रुपये हुआ महंगा

Gold Price Hike: MCX पर सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया। 2 अप्रैल 2026 के गोल्ड वायदा ने ₹193096 का स्तर छुआ। आज सोने में ₹14701 की बड़ी उछाल देखी गई, जो ₹190999 पर कारोबार कर रहा है। चांदी भी ₹4 लाख के पार पहुँचकर रिकॉर्ड तेजी पर है, जिससे कमोडिटी बाजार में हलचल है।

HighLights

  1. MCX पर सोने ने बनाया नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड।
  2. गोल्ड वायदा ₹193096 के उच्चतम स्तर पर।
  3. चांदी की कीमत भी ₹4 लाख के पार पहुंची।

 सोने ने एक बार फिर से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज MCX पर सोने की कीमतों ने नए ऑल टाइम हाई को टच किया। 2 अप्रैल 2026 का गोल्ड वायदा 193096 रुपये के स्तर  तक गए। MCX पर आज सोने की कीमतों में 14701 रुपये तक का उछाल देखा गया। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर इस खबर को लिखते समय यह 190999 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सोना के साथ चांदी में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। चांदी 4 लाख रुपये (Silver Price Hike) के स्तर को पार कर गई है।

Related Articles

Back to top button