प्रशासनिक लापरवाही

श्रावस्ती में घर के बाहर खेल रहे 8 साल के बच्चे को तेंदुए ने बनाया शिकार, इलाके में दहशत

श्रावस्ती के कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में एक तेंदुए ने आठ वर्षीय बच्चे अरुण पर हमला कर उसे मार डाला। निषाद नगर गांव में घर के बाहर खेलते समय तेंदुए ने बच्चे को उठाया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया। घायल बच्चे को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से गांव में दहशत है और वन विभाग ने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

HighLights

  1. आठ वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला।
  2. ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भागा।
  3. वन विभाग ने 10 हजार रुपये की सहायता दी।

 कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा के निषाद नगर गांव निवासी सुभाष के आठ वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल अवस्था में स्वजन उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निषाद नगर में सुभाष अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार देर रात उनका आठ वर्षीय पुत्र अरुण घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को उठाकर जंगल की ओर भागने लगा।

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर स्वजन और ग्रामीण शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ बालक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना देते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। रेंजर आशीष गोंड ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर टीम भेजी गई है। स्वजन को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

Related Articles

Back to top button